फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three members of fraud gang arrested in encounter

Bhadohi News: ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, 23 Aug 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Three members of fraud gang arrested in encounter
गोपीगंज के बैदाखास में मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश। स्रोत: पुलिस
गोपीगंज (भदोही)। बैंक से निकलने वाले लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गोपीगंज कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की टीम ने शुक्रवार की सुबह बैदाखास गांव के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली लगी है। तीनों के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों के अलावा अन्य जिलों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

भदोही जिले के सुरियावां, औराई, ऊंज और गोजीगंज थानाक्षेत्रों में अक्सर बैंक से निकलने वाले लोगों के साथ ठगी की शिकायतें मिलती रहती हैं। ठगों के निशाने पर महिलाएं, बुजुर्ग व ग्रामीण परिवेश के सीधे-सादे लोग होते थे। इस साल लगातार हुईं कई घटनाओं की पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि इसके पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और स्वाट की टीम गठित की। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि लोगों को ठगने वाला अंर्तजनपदीय गिरोह जिले में फिर सक्रिय हो गया है। गोपीगंज कोतवाली पुलिस, एसओजी और स्वाट की टीम शुक्रवार को बैदाखास के पास जांच कर रही थी। इसी बीच तीन संदिग्ध लोग आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र के कदमपुर रामापुर निवासी सुनील कुमार सरोज, जुड़वानी का पुरवा निवासी रमेश कुमार सरोज और प्रयागराज जिले के मऊआइमा क्षेत्र के तटभर परमेजपुर गांव निवासी मो. सुहैल उर्फ अमन को गिरफ्तार किया। पुलिस की फायरिंग में सुनील सरोज के बाएं पैर में घुटने के नीचे और रमेश सरोज के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि घायल बदमाशों को ज्ञानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति सामान्य है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम/फील्ड यूनिट ने भी जांच की। बताया कि तीनों के खिलाफ भदोही समेत प्रयागराज, कौशांबी, रायबरेली में करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

तीनों बदमाश संगठित तरीके से अलग-अलग जगहों पर लोगों को निशाना बनाते थे। बैंक से पैसे लेकर निकले व्यक्ति पर पहले से नजर रखते थे। उसके बाद उन्हें बातों में उलझाकर झांसे में लेते और रूमाल लपेटी नकली गड्डी उन्हें पकड़ाकर उनके पैसे लेकर निकल जाते थे। एक-दो स्थानों पर शातिरों ने लोगों से मारपीट कर उन्हें लूट भी लिया। लगातार एक तरह के अपराधों की पुलिस ने कड़ियां जोड़ी तो सच्चाई सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed