{"_id":"614b73258ebc3e5d4229c392","slug":"three-including-two-women-kidnapped-recovered-in-prayagraj-bhadohi-news-vns6131432111","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं समेत तीन को अगवा किया, प्रयागराज में बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं समेत तीन को अगवा किया, प्रयागराज में बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज थानाक्षेत्र के गोपपुर गांव के पास बुधवार सुबह सात बजे बोलेरो चालक को तमंचा सटाकर उस पर सवार दो महिलाओं और एक पुरुष को अगवा कर लिया गया। सूचना पर पुलिस ने सरायइनायत प्रयागराज में तीनों को बरामद कर लिया।
पीड़ित बोलेरो चालक अजय निवासी दरवापट्टी थाना विंध्याचल मिर्जापुर ने गोपीगंज पुलिस को बताया कि छत्तीसगढ़ निवासी दो महिला और दो पुरुषों ने विंध्याचल दर्शन के लिए बोलेरो बुक की थी। दर्शन के बाद उनके कहने पर चारों को लेकर सुल्तानपुर जा रहा था। बुधवार की सुबह करीब सात बजे गोपपुर पहुंचा था। इसी दौरान उसके वाहन के सामने एक कार खड़ी कर दी गई। कार से उतरे दो युवक बोलेरो सवार लोगों को मारने-पीटने लगे। इसके बाद चालक को तमंचा सटाकर बोलेरो की चाभी छीनकर वाहन समेत दो महिलाओं और एक पुरुष को अगवा कर लिया। चालक ने घटना की सूचना गोपीगंज पुलिस को दी। सक्रिय हुई पुलिस ने बोलेरो का पीछा किया। इस पर वाहन समेत तीनों को सरायइनायत प्रयागराज में छोड़कर बदमाश भाग गए। कोतवाली प्रभारी अभिनव वर्मा ने कहा कि दोनों पक्ष से पैसे के लेनदेन का मामला सामने आया है। इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद बोलेरो और अन्य महिला, युवकों को छोड़ दिया गया है।