फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three including a woman died due to lightning

आकाशीय बिजली से महिला सहित तीन की मौत

Wed, 29 Jun 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Three including a woman died due to lightning
कोइरौना के तुलसीपट्टी गांव में आकाशीय बिजली से शशिभूषण दुबे की मौत के बाद जुटे ग्रामीण। संवाद - फोटो : BHADOHI
दुर्गागंज/चौरी। मंगलवार को दोपहर में तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश के साथ बिजली गिरने से महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनाएं चौरी, दुर्गागंज और कोइरौना थाना क्षेत्रों में हुईं। चौरी थाना क्षेत्र के चेतनीपुर निवासी अंकित (15) बारिश के दौरान बगीचे में आम बीन रहा था। उसी समय तेज गरज-चमक के साथ वज्रपात की घटना हुई और वह चपेट में आ गया। परिजनों ने उसे ममहर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। मृतक अंकित तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। इसी तरह दुर्गागंज थाना क्षेत्र के हरदुआ निवासी दुखना देवी (50) धान की नर्सरी देखने गई थी। उसी समय बिजली गिरने से वह झुलस गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक चित्रकूट पुरी, एसडीएम भदोही पहुंच गए थे। तीसरी घटना कोइरौना थाना क्षेत्र के तुलसीपट्टी-भरद्वारगांव में हुई। यहां गांव निवासी शशिभूषण दुबे (46) बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे। तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली की घटना हुई और वह चपेट में आ गए। परिवार के लोग निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसडीएम चंद्रशेखर ने बताया कि मृतक के परिजनों को शासन की ओर से मिलने वाली मदद राशि दिलायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed