फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three hospitals will change the face of

तीन अस्पतालों का बदलेगा हुलिया

Thu, 24 Nov 2016 01:21 AM IST
Updated Thu, 24 Nov 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Three hospitals will change the face of
अंबेडकरनगर के जिला अस्पताल में स्थापित नहीं हो सका है कुपोषण का वार्ड। - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू की गई कायाकल्प योजना के तहत महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल समेत तीन सरकारी अस्पतालों का हुलिया बदला जाएगा। इसके लिए तीनों अस्पतालों का चयन कर लिया गया है। जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी औराई और सीएचसी डीघ भी इस योजना के तहत चुने गए हैं।
विज्ञापन


इसके चलते सरकारी अस्पतालों में साफ सफाई के अलावा मरीजों, तीमारदारों के लिए व्यवस्था उत्तम की जाएगी। साफ सफाई के लिए टेंडर दिया जाएगा। उदासीनता बरतने पर एजेंसी के भुगतान में कटौती की जाएगी। बुधवार को कायाकल्प को लेकर सीएमओ कार्यालय में जिला अस्पताल, सीएचसी के प्रभारियों और चिकित्सकों समेत संबंधित को इसका प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. कायाकल्प संचालन के लिए जिले में डॉ. रोहित कुमार को कंसल्टेट क्वालिटी इंश्योरेंश्य इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. डीके सोनकर ने बताया कि जिले के दो चिकित्सक डॉ. अमर बहादुर, डॉ. मुकुल पांडेय प्रशिक्षित किए गए हैं, जो जिले के स्टॉफ को प्रशिक्षित कर रहे हैं। उन्हें कायाकल्प के कार्यों और सुविधाओं की जानकारी दे रहे हैं। बताया कि कायाकल्प का उद्देश्य सरकारी अस्पतालों को सुविधा युक्त बनाना है। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत अस्पतालों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के साथ स्वास्थ्य सुविधा में इजाफा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed