फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three gurus of the district will spread talent in 'Swayamprabha'

‘स्वयंप्रभा’ में प्रतिभा बिखेरेंगे जिले के तीन गुरुजी

Mon, 22 Jun 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Three gurus of the district will spread talent in 'Swayamprabha'
ज्ञानपुर। दूरदर्शन पर 32 चैनलों के समूह स्वयंप्रभा पर हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है। प्रेजेंटेशन में उम्दा, सही हावभाव से पढ़ाने वाले शिक्षकों का चयन हो रहा है। जिले के तीन शिक्षक चयनित हुए हैं। इनके शिक्षण कार्य का वीडियो लखनऊ मांगा गया है। चयनित भूगोल, हिंदी और संस्कृत के शिक्षक पाठ्यक्रम का वीडियो बना रहे।
विज्ञापन

कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण शिक्षण संस्थान मार्च से ही बंद चल रहे हैं। अनलॉक एक लागू होने के बाद भी एहतियातन पठन-पाठन शुरू नहीं हो सका। इसलिए शासन ने आनलाइन छात्र-छात्राओं को पढ़ा रही है। इसके लिए तीन शिक्षक चयनित हुए। इसमें भूगोल विषय के लिए भारत भारती इंटर कॉलेज परसीपुर के शिक्षक डॉ. अजय पांडेय, हिंदी के लिए श्री नारायण इंटर कॉलेज धनतुलसी के भरत चक्रवर्ती और संस्कृत के लिए मॉडल इंटर कॉलेज सागर रायपुर के सेवानिवृत्त शिक्षक लालमणि उपाध्याय शामिल हैं।
विज्ञापन

शिक्षक डॉ. अजय पांडेय ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं पत्तन पाठ्यक्रम पर वीडियो बना रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय व्यापार किसे कहते हैं, क्यों आवश्यक है। पत्तन की क्या भूमिका है और इसके कितने प्रकार आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि तीन हजार से अधिक शिक्षकों में चयन होना खुशी की बात है। प्रसारण होने पर अधिक खुशी मिलेगी। दो अन्य शिक्षकों ने भी चयन पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाई के तीन विकल्प
ज्ञानपुर। स्वयंप्रभा के 32 चैनल गूगल पर हैं। तीन विकल्पों में पढ़ाई कर सकते हैं। पहला आर्काइव यानी एक दिन पहले प्रसारित पढ़ाई, दूसरा उस दिन की पढ़ाई और तीसरा अपकमिंग यानी आने वाले दिन की पढ़ाई टीवी पर छूट जाए तो मोबाइल पर पढ़ सकते हैं। इसमें 30-30 मिनट, की चार कक्षाएं संचालित होगी।

इनसेट
सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक टीवी पर प्रसारण में हाईस्कूल की 30-30 मिनट की दो कक्षाएं चलती हैं। इंटरमीडिएट की 30-30 मिनट की दो कक्षाएं शाम 4:30 से 6:30 बजे तक पुन: प्रसारण होता है। तीन शिक्षकों का प्रेजेंटेशन बन रहा है। जल्द ही उसे भेजा जाएगा। -अशोक चौरसिया, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed