{"_id":"62b368d38bf40e721339329e","slug":"three-crore-deposited-in-ots-notice-issued-to-52-thousand-bhadohi-news-vns6602579122","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीएस में तीन करोड़ जमा, 52 हजार को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटीएस में तीन करोड़ जमा, 52 हजार को नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओटीएस के तहत विद्युत निगम ने अब तक पांच हजार उपभोक्ताओं से लगभग तीन करोड़ जमा कराया है। इस बीच विद्युत निगम ने 52 हजार उपभोक्ताओं को बकाया जमा करने के लिए नोटिस जारी किया है।
विद्युत वितरण खंड प्रथम और द्वितीय में कुल उपभोक्ताओं की संख्या 1.55 लाख है। इन पर कई वर्षों से करीब 40 करोड़ रुपये राजस्व बकाया है। पिछले वर्ष तीन माह तक चले अभियान के दौरान विद्युत निगम पहले उपभोक्ताओं का पंजीकरण कर आधी धनराशि जमा करा रहा था और अवशेष बकाया धनराशि को किश्तों में जमा करने पर जोर दिया जा रहा था। पंजीकरण और आधी धनराशि जमा कराने की औपचारिकताएं पूरी करने में उपभोक्ताओं की बढ़ी भागदौड़ ने देनदारी को प्रभावित कर दिया। बीते माह हुई बैठक में एक बार फिर ओटीएस को चलाने की हरी झंडी दी गई। इस बार की योजना में उपभोक्ताओं को बकाये पर सरचार्ज में छूट दिए जाने से बकाया जमा करने के प्रति रुचि बढ़ी है। अधिशासी अभियंता प्रथम अभिषेक कुमार ने बताया कि योजना समाप्त होने में मात्र सात दिन बचे हैं। बकाया जमा करने की गति अभी काफी धीमी है, जबकि निगम की ओर से अधिकारियों को वितरण खंडवार जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीते 21 दिनों में पांच हजार उपभोक्ताओं से लगभग तीन करोड़ बकाया जमा कराने के साथ ही 52 हजार बकाएदारों को नोटिस जारी किया गया है।