{"_id":"5e1a11638ebc3e879d420393","slug":"three-accused-will-be-charged-bhadohi-news-vns5046859116","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही उपद्रव में तीन पर लगेगा रासुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही उपद्रव में तीन पर लगेगा रासुका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। भदोही नगर में 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव में तीन आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। दो से तीन दिनों में मुख्य आरोपी समेत तीन पर रासुका लग सकती है, हालांकि 200 अज्ञात आरोपियों में से कई की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर को काजीपुर मोहल्ले में जुलूस निकाला गया था। इस दौरान स्टेशन रोड पर प्रशासन के रोकने के बाद बवाल हो गया था। उपद्रवियों ने करीब दो घंटे तक पुलिस पर पथराव करते रहे और दो दर्जन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर आंसू गैस के गोले छोड़े। उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी थी। प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री ने सख्ती दिखाई और कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया था। शासन की सख्ती के बाद मामले में पुलिस ने 27 लोगों को नामजद करते हुए 200 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से कई उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि माहौल बिगाड़ने में तीन आरोपियों की भूमिका अधिक है। इसमें तीन लोगों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी। पर्दे के पीछे रहने वाले शरारती तत्वों को भी चिह्नित किया जा रहा है। अमन-चैन में खलल डालने वालों को किसी भी दशा में छोड़ा नहीं जाएगा।