फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Threatened DM and SP at examination centers, opened double lock

परीक्षा केंद्रो पर धमकी डीएम और एसपी, खुलवाया डबल लॉक

Sat, 02 Apr 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Threatened DM and SP at examination centers, opened double lock
ज्ञानपुर। बलिया समेत सूबे के 24 जिलों में इंटरमीडिएट अंग्रेजी का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद शासन सख्त हो गया है। व्यवस्था को चाक चौबंद करने एवं निगरानी के मद्देनजर शुक्रवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और एसपी डॉ. अनिल कुमार ने छह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान डबल लॉक खुलवाकर सील प्रश्नपत्रों को देखा।
विज्ञापन

जिले में 24 मार्च से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा शुरू हुई है। पारदर्शी व्यवस्था को लेकर तमाम दावे हो रहे हैं, लेकिन शिक्षा माफिया सेंध लगाने में कामयाब हो जा रहे हैं। बलिया प्रकरण के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। शुक्रवार को डीएम और एसपी विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर में पहुंचकर डबल लॉक खुलवाया। उसमें रखे प्रश्नपत्र के बंडलों को चेक किया। उत्तर पुस्तिकाओं के रखने के लिए बने स्ट्रॉंग रूम का सुरक्षा के विभिन्न बिंदुओं के दृष्टिगत निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारी द्वय जिला परिषद बालिका इंटर ज्ञानपुर, इंद्रावती इंटर कॉलेज गिरधरपुर, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज गोपीगंज, श्री राम गर्ल्स इंटर कॉलेज छतमी, राधास्वामी धाम गोपीगंज में पहुंचकर डबल लॉक खुलवाया। स्कूलों में प्रश्नपत्रो के बंडल सील और बंद पाए गए। इसके पूर्व जीआईसी में निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र के कंट्रोल रूम में परीक्षा कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी देखा।
विज्ञापन

स्नातक की परीक्षा में 37 अनुपस्थित
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को दोनो पालियों में बीसीए, एमएससी और एमए की सेमेस्टर परीक्षाएं हुई। पंजीकृत 1573 छात्र-छात्राओं में 37 अनुपिस्थत रहे। प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे संग आंतरिक सचल दस्ता दोनो पालियों में परीक्षार्थियों की जांच की। बोर्ड परीक्षा में पहली पाली में कोई परीक्षा नहीं थी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट कृषि अभियंत्रण चतुर्थ प्रश्नपत्र में पंजीकृत 53 में पांच, कृषि पशुपालन, पशु चिकित्स विज्ञान में पंजीकृत 68 में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed