फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thousands of workers descended on the first day cycle rally

Thousands of workers descended on the first day cycle rally

Thu, 06 Aug 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही Updated Thu, 06 Aug 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
 मोढ़ रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर से रैली का शुभारंभ तो 11 बजे होना था, लेकिन लाल टोपी में साइकल लिए कार्यकर्ता सुबह नौ बजे से ही पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन


रैली का शुभारंभ करते हुए कार्यक्रम के जिला पर्यवेक्षक मनोज राय धूपचंडी ने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखी है।

 भेदभाव रहित विकास कार्यक्रम चलाकर पार्टी की सरकार ने दूसरी सरकारों के सामने नजीर पेश की है। पहले दिन की रैली का समापन कस्बे की गलियों में घूमते हुए तहसील पहुंच कर हुआ।
विज्ञापन



तहसील में हुई सभा में पर्यवेक्षक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न योजनाओं में जात-पात से ऊपर उठकर विकास कार्यों को अंजाम दिया है।

 पेंशन योजनाओं, लैपटाप, साइकल वितरण, छात्रवृत्ति आदि के अलावा बिजली के क्षेत्र में ढांचागत विकास, सड़कों का जाल बिछाने समेत आम शहरियों और ग्रामीणों के मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कर प्रदेश को विकास की पटरी पर ला खड़ा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सपा जिलाध्यक्ष मो.आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि आज हमारा प्रदेश दूसरे राज्यों से प्रतिस्पर्धा करने के काबिल हो सका है। लखनऊ में मेट्रो परियोजना का शुभारंभ, प्रदेश की दर्जनों सड़कों को फोरलेन में तब्दील करना, ढांचागत विकास के साथ साथ भदोही के कालीन उद्योग को पुन: पटरी पर लाने की सरकार की मंशा से साफ हो गया है कि आजादी के बाद से वर्तमान सरकार ही सूबे की सर्वश्रेष्ठ सरकार है।

इसके पूर्व दिन में 11 बजे रैली विश्वकर्मा मंदिर से चल कर स्टेशन रोड, जानू शहीद बाबा मार्ग, काजीपुर, निजामपुर, हाजी रज्जब अली मार्ग होते हुए मेन रोड पर आ गया। वहां से हरिमंदिर, अजिमुल्लाह चौराहा, अहमदगंज, ज्ञानपुर रोड, नेशनल स्कूल त्रिमुहानी, रजपुरा चौराहे से होते हुए तहसील पहुंची। जहां सभा कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर विधायक जाहिद बेग, राजित राम यादव, एडवोकेट विकास यादव, नान्हक यादव, दिलीप गुप्ता, रमाशंकर यादव,  मुन्नू मौर्य, गफ्फार हाशमी, फारूक हाशमी, डा. बीएन यादव, रमाशंकर बिंद, कमलेश प्रजापति, प्रमोद यादव, फ़ैयाज उर्फ़ टिंकू, अनीस खां, दया यादव, संतोश यादव, द्वारिका यादव, रमापति यादव, चौधरी शीतला प्रसाद, धर्मराज यादव, सभाजीत यादव, हृदय नारायण सरोज, भग्गू यादव,  हृदय प्रजापति, नूरआलम हाशमी, दूखरन यादव, महेश यादव, गुलाब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed