{"_id":"629cfa63d07ac950607a6858","slug":"those-who-were-suspected-turned-out-to-be-murder-accused-bhadohi-news-vns6573850108","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिन पर शक था, वही निकले हत्या आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिन पर शक था, वही निकले हत्या आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंज थाना क्षेत्र के सोबरी गांव में बीते दिनों कुएं में बोरे में बांधकर फेंके गए युवती के शव के मामले में पुलिस ने रविवार की रात में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस ने इस मामले के खुलासे का दावा भी किया है। पुलिस के खुलासे में हत्या के वही आरोपी निकले हैं, जिन पर परिवार के लोगों ने पहले से ही अपहरण व हत्या का आरोप लगाया था।
पुलिस के अनुसार हत्या पुरानी रंजिश में हुई। रविवार की रात में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने बयान जारी करके बताया कि 27 मई को एक शव बरामद किया गया था। उसकी पहचान गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक युवती की रूप में की गई थी। इस मामले में हत्या कर साक्ष्य छिपाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। उनके मुताबिक पुरानी रंजिश को लेकर युवती का अपहरण किया गया था और फिर उसकी हत्या करके शव को कुएं में फेंक दिया गया था। आरोपी विष्णु कहार व प्रदीप सेठ को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। बता दें, गोपीगंज थाना क्षेत्र के सीखापुर गांव की शशिकला 14 मई की शाम करीब 7.30 बजे गायब हो गई थीं। उसी दिन रात में पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। परिजनों के मुताबिक काफी मशक्कत के बाद तब कहीं जाकर 16 मई को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। और तो और परिजनों का यह भी आरोप रहा है कि पुलिस इतना सब कुछ होने के बाद भी हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। युवती की मां और उसके पिता ने विष्णु और प्रदीप पर पहले भी आरोप लगाया था, लेकिन उस समय पुलिस उन्हें थाने ले आने के बाद छोड़ दिया था। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि पुलिस ने तमाम साक्ष्यों के आधार पर खुलासा किया है।