{"_id":"61fd66e304dead72250f253d","slug":"thirty-percent-of-the-people-have-not-applied-the-second-dose-yet-bhadohi-news-vns6369848197","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 फीसदी लोगों ने अभी तक नहीं लगवाया दूसरा डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 फीसदी लोगों ने अभी तक नहीं लगवाया दूसरा डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन की ओर से टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसकी वजह से अस्पतालों में कोरोना का टीका लगवाने के लिए भीड़ जुट रही है। जिले में 98 फीसदी से कुछ अधिक लोगों ने टीका की पहली डोज लगवा ली है। हालांकि दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या 70 फीसदी है। तीस फीसदी लोग अभी दूसरी डोज नहीं लगवा सके हैं।
जो लोग छूटे हैं उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से फोन कर बुलाया जा रहा है। आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम कार्यकर्ता गांव-गांव लोगों से संपर्क कर रही हैं। 15 से 17 साल के बीच वाले 74 फीसदी लोगों को पहले डोज का टीका लग चुका है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सरकारी कार्यालयों में जाकर टीका लगा रही है। चिकित्सालयों में कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए भी लोग आ रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार बूस्टर डोज लगवाने वालों को भी संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों पर गौर करें तो प्रतिदिन जगह-जगह कैंप लगाकर टीका लगाया जा रहा है। बीते वर्ष जनवरी महीने से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के दौरान सबसे पहले हेल्थ केयर वर्कर, उसके बाद फ्रंट लाइन वर्कर, उसके बाद 60 साल से अधिक उम्र के लोगों, 45 साल से अधिक उम्र के लोग और बीमार लोगों फिर 18 से 44 वर्ष के बीच वालों को टीका लगाया गया। बीते माह से किशोरों को भी टीका लगाया जा रहा है।
-
टीकाकरण तेजी से चल रहा है। दो दिन में बूस्टर डोज टीकाकरण पूरा करने की उम्मीद है। जल्द ही टीकाकरण का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा।- संतोष कुमार चक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी