फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Third gender will get a new life by becoming an identity card

पहचान पत्र बनने से थर्ड जेंडर को मिलेगी नई जिंदगी

Tue, 31 May 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Third gender will get a new life by becoming an identity card
किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य एवं महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरी ने कहा कि पहचान पत्र बनने से थर्ड जेंडर को नई दिशा मिलेगी। सामाजिक सोच में बदलाव आने से ही किन्नरों का उत्थान होगा। समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार गंभीर है।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरी सोमवार को राजकीय गेस्ट हाउस में किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में अफसरों से बात कर रहीं थी। डीएम आर्यका अखौरी और एसपी डॉ. अनिल कुमार सिंह से उन्होंने कहा कि किन्नरों को भी समाज की मुख्यधारा में जोड़कर उनका उत्थान किया जाना चाहिए। समाज के विकास में उनका भी योगदान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि कैंप लगाकर शत प्रतिशत किन्नरों का पहचान पत्र बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि किन्नरों को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने के साथ ही उनके कल्याण के लिए किन्नर कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है। बोर्ड के गठन से किन्नर समाज को शिक्षा, रोजगार, आवास आदि जीवनोपयोगी चीजें उपलब्ध होने में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किन्नर लोगों के डेरे/आश्रम में जाकर उनको लाभ बताते हुए प्रेरित करते हुए सभी को पहचान पत्र बनवाएं, ताकि उन्हें भी शासकीय सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि किन्नर लोगों के स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सरकार बहुत संवेदनशील है और उनके इलाज के लिए सभी सुविधाएं एवं अनुदान दिया जा रहा है। डीएम से उन्होंने कहा कि जो किन्नर पढ़े लिखे हैं, उनको विभिन्न विभागों, कार्यालयों में नौकरी या संविदा पर नौकरी दिलाने में वरीयता दी जानी चाहिए, ताकि वे भी आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकें। डीएम ने बताया कि किन्नर समाज के उत्थान के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी थानों के माध्यम से ट्रांस जेंडर व्यक्तियों की गणना करते हुए उनको जोड़ेंगे। उनके सम्मान और समस्याओं के निवारण के लिए पुलिस संवेदनशील है। बोर्ड की सदस्य ने सभी थानों में किन्नरों के लिए एक अलग से सेल गठन पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed