फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Third accused arrested in firearm firing case

असलहे से फायरिंग के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Feb 2022 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Third accused arrested in firearm firing case
औराई कोतवाली क्षेत्र के महदेपुर (कैयरमऊ) गांव में सोमवार को पैसे के लेनदेन में असलहे से फायरिंग होने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी ऋषभ मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

महदेपुर निवासी लवकुश ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही ऋषभ मिश्रा ने पांच हजार उधार लिया था। रुपये मांगने के लिए दोपहर उनके घर गया और कहा कि उसके दादाजी की तबीयत खराब है, दवा करानी है। उन्होंने कहा ठीक है, तुम चलो हम पैसा लेकर घर आते हैं। आरोप लगाया कि दोपहर में जब वे घर पहुंचे तो एक बाइक पर ऋषभ मिश्रा, शिवम मिश्रा और रौनक मिश्रा पहुंचे और अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। यह आरोप भी लगाया कि विरोध करने पर रिवाल्वर से फायरिंग की गई। पुलिस ने इस मामले में एससी-एसटी सहित कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर शिवम और रौनक मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक महेश नारायण सिंह ने कोठरा तिराहे से तीसरे आरोपी ऋषभ मिश्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed