फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thieves stole jewelery and cash worth lakhs of rupees from two houses in Bhadohi

चोरों का दुस्साहस: भदोही में एक ही रात में दो घरों को बनाया निशाना, लाखों के आभूषण व नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

Mon, 08 Jan 2024 01:08 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 08 Jan 2024 01:08 PM IST
सार

चोरों ने आसपास के दो गांवों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह नींद से उठे लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस छानबीन कर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Thieves stole jewelery and cash worth lakhs of rupees from two houses in Bhadohi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दो घरों में चोरों ने एक ही रात में करीब 20 लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने घरों से नकदी व आभूषण सहित लाखों के माल चुरा कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड और विशेष टीम की मदद से जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार चोरी की पहली घटना घनश्यामपुर गांव में हुई। जहां चोरों ने दिवानी न्यायालय जज के पेशकार के घर से लाखों का माल उड़ा दिया। पीड़ित अवधेश चन्द्र मौर्य ने बताया कि गांव में उनके दो मकान हैं। एक मकान में पत्नी सहित परिवार के साथ वह रहते हैं। वहीं दूसरा मकान बंद रहता है। रविवार की रात चोरों ने दूसरे मकान में घूसकर करीब 65 हजार रुपये नकदी और आठ लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सुबह परिजन जब नींद से जागे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। 
विज्ञापन


इसी तरह दूसरी चोरी की घटना तिलंगा गांव में हुई। जहां गांव निवासी आत्मा राम मिश्र घर में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे अपने परिवार के साथ बाहर रहते हैं। देर रात चोर पीछे के रास्ते से घर में घूसे और कई कमरों को खंगालते हुए अटैची इत्यादि उठा ले गए। पीड़ित के अनुसार दोनों बहूओं और पत्नी की आठ लाख रुपये की आभूषण चोरों ने चुरा लिया है। सुबह घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दो गांवों में चोरी की घटना की जानकारी मिलने बाद पुलिस डॉग स्क्वायड और विशेष टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। लोगों के अनुसार चोरों के एक ही गैंग ने दोनों घटना को अंजाम दिया है, क्योंकि दोनों गांव आसपास ही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed