फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thieves cut OHE wire, four trains parked there

चोरों ने काटा ओएचई तार, जहां-तहां खड़ी हुईं चार ट्रेनें

Sat, 03 Oct 2020 04:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Thieves cut OHE wire, four trains parked there
लालानगर। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-प्रयागराज रेल खंड स्थित ज्ञानपुर रोड स्टेशन के पश्चिमी छोर पर शुक्रवार की देर रात चोरों ने ओएचई तार काट दिया। इससे अप-डाउन की चार महत्वपूर्ण ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। जानकारी होने पर स्टेशन कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। लोकेशन लेकर ट्रेनों को किसी तरह कॉशन पर चलाया गया। शनिवार की सुबह मंडलीय तकनीकी टीम टॉवर वैगन के साथ मौके पर पहुंची और तार जोड़कर ट्रेनों की आवाजाही शुरू कराई।
विज्ञापन

ज्ञानपुररोड रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित गिराई से सरायजगदीश हाल्ट तक का क्षेत्र काफी सुनसान रहता है। इस फायदा उठाकर चोर-उचक्के आए दिन घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। रेल प्रशासन के लिए यह किसी चुनौती से कम नहीं रहता। शुक्रवार की रात गिराईं गांव के ठीक सामने पोल संख्या 266/ 24 से 266 / 28 के बीच लगभग 50 मीटर ओएचई तार चोर काट लिए, लेकिन ले नहीं जा पाए। माना जा रहा है कि तार का वजन अधिक होने और रास्ता गड़बड़ होने की वजह से चोर तार नहीं ले जा पाए होंगे। रात में ही स्टेशन कर्मचारियों ने मंडल कंट्रोलर और आरपीएफ टीम को सूचना दर्ज करा दी। सुबह तकनीशियनों की टीम पंकज केशरवानी के नेतृत्व में अंकित श्रीवास्तव, अनुज, योगेश्वर, मनीष कुमार, अरुण श्रीवास्तव, मुन्ना, भानु, तारकेश्वर राय, पंकज साहनी, मनजीत साहनी, सुमित आदि के साथ पहुंची। तार को युद्ध स्तर पर जोड़कर ट्रेनों का संचालन शुरू कराया गया। स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने कहा कि तार कटने के कारण अप से पवन एक्सप्रेस, डाउन से शिवगंगा, स्वतंत्रता सेनानी, चौरीचौरा और कई माल गाड़ियां अलग-अलग स्थानों पर खड़ी हो गईं। उन्हें कॉशन पर चलाकर आगे बढ़ाया गया। आरपीएफ के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर स्थलीय निरीक्षण किया गया। अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed