घोसिया। औराई थानाक्षेत्र के बढ़ौना गांव में चार मकानों का ताला तोड़कर लाखों के सामान चोरों ने उड़ा दिए। परदेश में रह रहे परिवारों ने जानकारी पर बृहस्पतिवार को थाने में घटना की तहरीर दी8। पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों पर शीघ्र ही फंदा कसने की बात कही।
चोरी के बाद चोरों ने जिन तालों को तोड़ा, वहां दूसरा ताला लगा दिया गया। बताते हैं कि बढ़ौना निवासी तिलेश्वरनाथ दूबे महाराष्ट्र के नाला सोपारा, रामशिरोमणि दूबे कल्याण-महाराष्ट्र, धीरज दूबे और नीरज दूबे, दीनानाथ दूबे-महाराष्ट्र-बिरार में रहकर कारोबार करते हैं। चोरों ने उनके मकानों में लगे तालों को तोड़कर अंदर रखे नकदी, आभूषण, चौका-बेलना, अनाज, कीमती कपड़ों समेत लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। यहां तक कि चोरों गद्दे में लपेट कर रखे गए आभूषणों को भी नहीं छोड़ा। भुक्तभोगी परिवार जब पहुंचा तो बदला ताला देखकर चौंक गए। ताला तोड़कर अंदर गए तो चोरी का पता चला। ज्ञात हो कि पूर्व के दिनों में भी विजय शंकर दूबे के यहां धावा बोलकर चोरों ने काफी नुकसान पहुंचाया जा चुका है। घटना से पूरे गांव में दहशत व्याप्त है लेकिन पुलिस चोरों पर शि कंजा नहीं कस पा रही है। पीड़ित परिवारों ने पुलिस अधीक्षक से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। एसआई राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर जांच की जा रही है।