Bhadohi News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; लंबे समय से हो रही थी बदमाश की तलाश
Bhadohi News: भदोही में पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। पकड़े गए बदमाश के पास से अवैध तमंचा बरामद किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही कोतवाली पुलिस को सोमवार की रात में बड़ी कामयाबी हाथ लगी। देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाएं पैर में गोली लगी। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। उसके पास अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि 16 सितंबर की रात दो बजकर 50 मिनट पर ज्ञानपुर पुलिस को सूचना मिली कि बैदाखास से तिवारीपुर की तरफ एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक से आ रहा है। पुलिस ने सिंहपुर नहर पुलिया के पास उसकी घेराबंदी किया। एसपी ने बताया कि आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने के इरादे से तमंचे से फायर किया।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने फायरिंग किया। जिससे शातिर चोर आकाश उपाध्याय निवासी बनकट घायल हो गया। उसके बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। उसका जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।
एसपी ने बताया कि आरोपी पर 12 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। उसके अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की जानकारी ली जा रही है। उसके पास से एक बाइक और अवैध तमंचा, कारतूस बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.