फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thickness of 40 thousand from bike rider

बाइक सवार से 40 हजार की छिनैती

Thu, 12 Nov 2020 06:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
Thickness of 40 thousand from bike rider
औराई। थानाक्षेत्र में उगापुर हवाई पट्टी से सेउर जाने वाले मार्ग पर बुधवार की रात बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक से 40 हजार रुपये छीन लिए। साथ ही उसकी बाइक की चाबी लेकर फरार हो गए। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बदमाशों का अब तक पता नहीं चल पाया है। मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना के करेरूआ निवासी नागेंद्र मिश्रा कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद स्थित माइक्रोफाइनेंस कंपनी में बतौर एजेंट के रूप में काम करते हैं। सहायता समूहों से कलेक्शन करके फाइनेंस कंपनी में जमा करते हैं। तहरीर के मुताबिक बुधवार की रात उगापुर हवाई पट्टी से सेउर रोड पर जब पहुंचे तो वहां पहले से दो बाइक सवार उन्हें रोककर उनके बैग को छीन लिया। जिसमें नागेंद्र ने बताया कि कलेक्शन का पैसा था, किंतु पुलिस को सही आंकड़ा बताने में असफल रहे।
विज्ञापन

कोतवाल श्रीकांत राय ने मामले की तहकीकात शुरू की। बृहस्पतिवार को माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर रत्नेश से पुलिस ने जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि इनके पास 18 हजार रुपये रहे होंगे, जबकि पीड़ित के मुताबिक 40 हजार की छिनैती हुई। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि मामला संदिग्ध है। जांच पूर्ण होने पर आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस ने अभी तक केस नहीं दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed