फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   These thieves only steal solar panels; three suspects arrested in an encounter

Bhadohi News: ये चोर करते हैं सिर्फ सोलर पैनल की चोरी, मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Feb 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
These thieves only steal solar panels; three suspects arrested in an encounter
पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
सीतामढ़ी। पैगहां गांव के पास मंगलवार की रात कोइरौना पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हो गया। पुलिस की गोली से पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश प्रयागराज बिलारी गांव निवासी संदीप यादव घायल हो गया। उसके साथ दो अन्य बदमाश प्रयागराज के भेलसी गांव के जयप्रकाश यादव और एक 17 वर्षीय किशोर को पुलिस ने पकड़ा है। घायल बदमाश को डीघ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से यामहा बाइक, 12 बोर का एक तमंचा, एक खोखा, एक कारतूस, प्लास, पेचकस, चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन

कोइरौना थानाध्यक्ष रामनगीना यादव ने बताया कि बारीपुर नहर के पास रात एक बजे वे गश्त पर थे। सीतामढ़ी की ओर से एक बाइक आ रही थी। तीन लोग उस पर बैठे थे। पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो वे रफ्तार तेज करके भागने लगे। थानाध्यक्ष ने मोबाइल टीम को सूचना दी। इसके बाद पीछा करना शुरू किए। तभी पीछे बैठे 17 साल के किशोर ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में बाइक पर बीच में बैठे संदीप यादव के पैर में गोली लगी। इससे बाइक चालक लड़खड़ा गया। तीनों सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरे। पुलिस ने तीनाें को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि तीनाें लूट, छिनैती और चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। घायल बदमाश पर प्रयागराज, मिर्जापुर और भदोही के विभिन्न थानों में लूट, छिनैती, चोरी के 12 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पड़ोसी जिले के होने के कारण तीनों भदोही के सीमावर्ती क्षेत्रों में लूट, ठगी की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं।
विज्ञापन

पकड़े जाने के बाद बदमाशों ने बदला ट्रेंड, कई जिले में फैला है नेटवर्क
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों का एक गैंग है। वे प्रयागराज, मिर्जापुर और भदोही जिले में पहले चोरी, लूट, छिनैती और ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे। एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से रुपये ठगी करते थे। हंडिया पुलिस ने इनके गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया था। इसके बाद बदमाशों ने अपराध का ट्रेंड बदल दिया। इन दिनों वे सरकारी दफ्तरों और घर पर लगे सोलर पैनल की चोरी करते हैं। बाजार में कम कीमत पर बेचकर मिले रुपयों को आपस में बांट लेते हैं। कोइरौना में सोलर पैनल चोरी होने की दो घटनाएं हुई हैं। तीनों ने इस घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 महीने में 20 मुठभेड़, 40 बदमाश गिरफ्तार
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि अप्रैल 2025 से अब तक पुलिस और बदमाशों के बीच 20 मुठभेड़ हुई है। इसमें 21 बदमाश घायल हुए। 40 बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। ये सभी हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म सहित अन्य अपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं।

संदीप पर दर्ज है 12 मुकदमे
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार पांच हजार के इनामी बदमाश संदीप यादव और जय प्रकाश पर मिर्जापुर, प्रयागराज, जौनपुर और भदोही जिले के विभिन्न थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। ये लूट, छिनैती, चोरी के कई मामलों में शामिल रहा है। एसपी ने बताया कि संदीप हंडिया थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। इस गिरोह की सक्रियता हंडिया क्षेत्र में ज्यादा है। किशोर पर दो और जय प्रकाश पर चोरी, छिनैती और लूट के पांच मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed