फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There were 90 per cent of the ATM shutter

90 फीसदी एटीएम के नहीं उठे शटर

Mon, 21 Nov 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Mon, 21 Nov 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
 कैश की दिक्कत से जूझ रहे लोगों को एटीएम राहत नहीं दे सके। रविवार को बैंक की बंदी होने से एटीएम पर आस लगाए लोगों की उम्मीद धराशायी हो गई। जिले में करीब 35 से अधिक एटीएम में ज्यादातर के शटर नहीं उठे। ज्ञानपुर के एसबीआई, भदोही के एचडीएफसी समेत पांच से छह बैंकों के एटीएम खुले लेकिन चंद घंटे में वह कैशविहीन हो गए। इससे दिन भर लोग नकदी के लिए चक्कर काटते रहे। नगर से लेकर देहात तक नकदी के लिए कमोबेश एक जैसी स्थिति रही। 
विज्ञापन

आठ नवंबर को पांच सौ और एक हजार की नोट बंद होने के बाद से ही पुराने नोट जमा करने से लेकर निकासी तक के लिए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब 10 दिनों तक लगातार बैंक खुलने के बाद रविवार को पहली बार बैंक बंद हुए तो लोग एटीएम से पैसे निकालने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए लेकिन एटीएम में कैश न होने और तकनीकी सुधार के चलते ज्यादातर एटीएम के शटर गिरे         हुए हैं। 
विज्ञापन

ज्ञानपुर,भदोही और गोपीगंज में कुल पांच एटीएम ही चल रहे हैं। भीड़ अधिक होने से एटीएम भी कैश से खाली हो जा रहे हैं। पहले पहुंचने वाले लोगों को राहत मिली लेकिन बाद में पहुंचने वाले लोगों को अधिकांश जगहों पर निराशा ही हाथ लगी। नगर से लेकर देहात तक करीब 125 एटीएम खुले हैं लेकिन कैश न होने से वह सिर्फ शोपीस बनकर रह गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed