फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There is power cut for 10 hours in 280 villages of five sub-centres.

Bhadohi News: पांच उपकेंद्रों के 280 गांवों में 10 घंटे हो रही बिजली कटौती

Tue, 09 Sep 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
There is power cut for 10 hours in 280 villages of five sub-centres.
ज्ञानपुर। जिले में बिजली कटौती एक बार फिर लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। सुरियावां, बभनौटी, बरदहां, चौरी और साउपुर उपकेंद्रों में 24 घंटे में 10 से 12 घंटे की कटौती ने लोगों को उमसभरी गर्मी में बेहाल कर दिया है। पांच उपकेंद्रों से 280 गांवों की विद्युत आपूर्ति बेपटरी हो गई है। दिन में सात से आठ बार कट रही बिजली से व्यापारियों की भी परेशानी खड़ी कर दी है। वहीं रात के समय कटौती ने लोगों की नींद हराम हो गई है। जिले में तीन दिनों से उमस का ऐसा असर है कि लोगों को दिन में तीखी गर्मी का अहसास हो रहा है। सोमवार को 35.7 डिग्री तापमान के बीच कई इलाकों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त नजर आई। सुरियावां उपकेंद्र से हरिहरपुर, टाउन सुरियावां, बाईपास अटल, सरायकंसराय फीडर से रोस्टर के अनुसार आपूर्ति नहीं हो रही है। एक सितंबर के पहले बने रोस्टर के अनुसार केंद्र पर 24 घंटे बिजली रहने पर सुबह आठ बजे से 11 बजे तक, दोपहर दो से चार बजे और रात आठ से नौ बजे तक छह घंटे कटौती होनी है। इसके बाद भी छह की जगह 12 से 14 घंटे कटौती की जा रही है। सुबह के एक घंटे दोपहर, फिर शाम पांच बजे, आठ बजे कुल मिलाकर 10-11 घंटे कटौती हो रही है। इससे नगर की 20 हजार और 30 गांवों की करीब 60 हजार आबादी परेशान है। इसी तरह बरदहां उपकेंद्र से 80 गांवों में 10 घंटे की कटौती हो रही है। बभनौटी उपकेंद्र के हरिरामपुर, ममहर, खेतलपुर के 27 गांवों 50 हजार की आबादी कटौती से परेशान है। इसी तरह चौरी उपकेंद्र से जुड़े 80 गांव में हर दिन शाम को दो घंटे की कटौती हो रही है। वहीं दिनभर लोकल फाॅल्ट से लोग परेशान रहते हैं। रोटहा चौराहे के पास लगे ट्रांसफाॅर्मर में आए दिन खराबी देखने को मिलती है। साऊपुर उपकेंद्र से जुड़े लगभग 100 गांवों में हर दिन आठ से 10 घंटे की कटौती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed