{"_id":"62b36aed88c4c05ae43ce7f4","slug":"there-is-no-cover-on-the-manhole-bhadohi-news-vns6602588100","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनहोल पर नहीं लगे हैं ढक्कन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनहोल पर नहीं लगे हैं ढक्कन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात के मौसम में नगर में होने वाले जलभराव की समस्या दूर करने के लिए नगर पालिका प्रशासन एक तरफ नालों, नालियों आदि की सफाई करा रहा है, वहीं कई मोहल्लों में सीवर लाइन के मैनहोल के ढक्कन नहीं होने से खतरे की आशंका पैदा हो गई है। लोगों का कहना है कि नालियों की सफाई से अधिक खुले मैनहोल पर ढक्कन की आवश्यकता है, क्योंकि बारिश में सड़कें डूब जाती हैं और ऐसी स्थिति में आवागमन करने वाले लोग दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।
खुले मैनहोल की समस्या नगर के बाजार सरदार खान मोहल्ले में सबसे अधिक है। मोहल्ले में ताड़ वाला कब्रिस्तान मार्ग पर मरहूब अदालत अली के घर के समीप तीन - तीन मैनहोल खुले हैं। खतरे को देखते हुए क्षेत्रीय नागरिकों ने वहां पत्थर जरूर रख दिया है, लेकिन रात में प्रकाश का इंतजाम नहीं होने के कारण बाइक सवार, पैदल अथवा साइकिल वालों के लिए खतरा बना रहता है। क्षेत्र के सलमान खुर्शीद का कहना है कि यह स्थिति कई महीने से है। नगर पालिका के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी है। सफाई कर्मी भी आते रहते हैं, लेकिन अधिकारी इस समस्या के प्रति उदासीन बने हुए हैं। घनी आबादी वाला मोहल्ला होने से सुबह से लेकर शाम तक बच्चे सड़क पर ही खेलते रहते हैं। इससे खतरे की आशंका बनी रहती है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि बरसात भी शुरू होने को है। जलभराव की दशा में ये खुले मैनहोल और भी खतरनाक हो सकते हैं। लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराते हुए खुले मैनहोल पर ढक्कन लगवाने की मांग की है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जी लाल का कहना है कि कई वार्डों से ऐसी शिकायतें मिली हैं। मैनहोल का ढक्कन खरीदने के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। ढक्कन क्रय करने की प्रक्रिया चल रही है। बरसात का मौसम शुरू होने से सभी मैनहोल पर ढक्कन लगा दिए जाएंगे।