फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There are no buses at the roadways station, the complex has become an auto stand.

Bhadohi News: रोडवेज स्टेशन पर बसें नहीं, परिसर बना ऑटो स्टैंड

Thu, 21 Aug 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
There are no buses at the roadways station, the complex has become an auto stand.
ज्ञानपुर रोडवेज गेट बना टेंपो स्टैंड। स्रोत- संवाद - फोटो : मारपीट में जान गंवाने वाली किशोरी।
ज्ञानपुर। नगर के रोडवेज बस स्टेशन पर बसें कम और ऑटो ज्यादा दिखते हैं। बसों का संचालन न होने से अंदर से लेकर बाहर तक ऑटो चालकों का कब्जा रहता है। इसके अलावा पूरे परिसर में गंदगी और अराजक तत्वों का डेरा रहता है। बसों का संचालन न होने से लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

दुर्गागंज रोड तिराहे के पास रोडवेज बस स्टैंड का लोकार्पण 25 अगस्त 2008 को तत्कालीन मंत्री रामअचल राजभर ने किया था। लोकार्पण के समय करीब 18 बसें उपलब्ध कराकर वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, प्रतापगढ़, जौनपुर, सीतामढ़ी, भदरांव, धनतुलसी, सुरियावां, भदोही वाया दुर्गागंज का रूट तय किया गया था। इसके कुछ ही दिन बाद एक-एक कर सभी बसें यहां से कहां चली गईं, पता नहीं चल सका। बसें न चलने से छात्र-छात्राएं, तहसील और जिला मुख्यालय आने-जाने वाले किसान, फरियादियों को परेशानी होती है। मुख्यालय का स्टेशन होने के बाद भी बसें कभी कभार ही दिखती हैं। स्टेशन के चारों गंदगी तो है ही परिसर में शाम होते ही अराजकतत्व जमे रहते हैं। बसें नदारद रहने से दुर्गागंज तिराहे के पास के कई ऑटो चालक अपने ऑटो परिसर में खड़ा करते हैं। इससे यह रोडवेज बस स्टेशन कम ऑटो स्टैंड ज्यादा प्रतीत होता है।
विज्ञापन

स्टेशन पर बसें भले ही नदारद हैं लेकिन स्टेशन के जीर्णोद्धार के लिए 1.69 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इससे यहां यात्रियों के बैठने की सुविधा से लेकर अन्य आधुनिक व्यवस्थाओं का विस्तार किया जाएगा। बीते दिनों यहां शिलान्यास भी हुआ, लेकिन सुविधाएं कब बढ़ेंगी और बसें कब आएंगी। यह बताने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed