फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There are no arrangements to control ferocious dogs, bodies are waiting for instructions

Bhadohi News: खूंखार कुत्तों पर लगाम के नहीं हैं इंतजाम, निकायों को निर्देश का इंतजार

Thu, 28 Aug 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
There are no arrangements to control ferocious dogs, bodies are waiting for instructions
ज्ञानपुर जिला अस्पताल में रैबीज का इंजेक्शन लगाता स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में आवारा कुत्तों के हमले बढ़ते जा रहे हैं। इसके बाद भी उनके लिए न तो शेल्टर होम ना ही बंध्याकरण के इंतजाम किए गए हैं। हालांकि कुत्तों को लेकर अब तक कोई गाइडलाइन भी जारी नहीं की गई है। बीते दो दिनों में 200 लोगों को कुत्तों ने निशाना बनाया है। इनमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन

अभोली ब्लाॅक के सराय कंसराय गांव निवासी हरिश्चंद्र यादव (55) सुबह शौच के लिए निकले थे। घर से थोड़ी ही दूर पहुंचे कि पीछे से कुत्ते ने हमला कर उनके पैर में काट लिया। चिकित्सकों ने पैर में दो टांके लगाए। बताया कि भौथर और सराय कंसराय गांव में सोमवार को सात से आठ लोगों को कुत्ते ने काटा था। तीन दिन पहले रविवार की सुबह अभियां गोहरवा गांव में चार साल के मासूम अंकुश गौड़ पर कुत्ते ने हमला कर उसकी नाक ही नोंच ली थी। बच्चे को बीएचयू सर्जरी के लिए रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते दो दिनों में जिले के 25 पीएचसी पर 200 लोगों को एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाए गए। दूसरी तरफ कुत्तों पर लगाम के लिए अब तक निकायों को कोई गाइडलाइन नहीं मिली है, ना ही कोई शेल्टर होम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed