फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Then the weather changed, it was drizzling in the morning, cloudy during the day

फिर बदला मौसम, सुबह बूंदाबांदी दिन में छाए रहे बादल

Thu, 10 Feb 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Then the weather changed, it was drizzling in the morning, cloudy during the day
जिले में बीते तीन-चार दिनों से अच्छी धूप होने से तापमान में थोड़ा सुधार हो रहा था। सुबह-शाम तो गलन थी, लेकिन दिन के समय धूप के कारण गलन कम हो गई थी। इसी बीच बुधवार की भोर में हल्की हवा के साथ अचानक मौसम बदलने लगा। सुबह नौ बजे तक जिले के विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी हुई। दिन में भी बादल छाए रहे। मौसम में उतार चढ़ाव के कारण कि सरसों की खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ने लगी। वहीं आलू की खेती करने वाले किसान मौसम का रुख देखकर खोदाई करते नजर आए।
विज्ञापन

दो-तीन दिन से सुबह के समय कोहरा और करीब नौ बजे के बाद धूप होने से लोगों केे राहत मिल रही थी। इसी बीच बुधवार की सुबह जब लोगों की नींद खुली तो कोहरा तो नहीं था, लेकिन बादल छाए थे। लोगों को एक बार तो लगा कि दिन में धूप होगी, मौसम अच्छा रहेगा, करीब नौ बजते-बजते बूंदाबांदी होने लगी। ज्ञानपुर, सीतामढ़ी, गोपीगंज सहित अन्य इलाके में बूंदाबांदी हुई। कुछ देर तक सामान्य गति से थोड़ी तेज हवा चली। इसके बाद दिन भर मौसम नम बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार बूंदाबांदी के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट आई। मंगलवार को जो अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था वह 21.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं न्यूनतम तापमान 13 से घटकर 11.5 हो गया। आगामी दिनों में 11 फरवरी तक बूंदाबांदी होने से न्यूनतम तापमान 8 या 9 डिग्री तक आने की आशंका है। हालांकि बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed