फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The young man bathing in the Ganges dipped

नहाने गया युवक गंगा में डूबा

Mon, 25 May 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Mon, 25 May 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
The young man bathing in the Ganges dipped
जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने डूबे युवक की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन



गोपीगंज थानाक्षेत्र के रैपुरी गांव निवासी वंशराज पाल का पुत्र पवन (18) रविवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपनी मौसी के बेटे दुर्गागंज निवासी जय कुमार पाल (19) पुत्र कैलाश पाल के साथ गंगा में नहाने के लिए गया था।

बताते हैं कि दोनों डेरवां स्थित शीतला माता घाट पर नहा रहे थे कि गहरे पानी में डुबने लगे। दोनों को डूबते देख घाट पर नहा रहा डेरवां निवासी इल्लर पुत्र चौथी गंगा में कूद गया और जय कुुमार को बचा लिया, लेकिन पवन गहरे पानी में समा गया।
विज्ञापन


इल्लर ने उसकी भी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। युवक के गंगा में डुबने की खबर पता चलते ही घाट पर खलबली मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर गोपीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे। गोताखोर बुलाए गए और जाल डालकर डूबे युवक की तलाश शुरू की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। देर शाम तक डूबे युवक की तलाश की जा रही थी। इस दौरान शीतला माता घाट पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इधर युवक के डुबने की खबर गांव में मिली तो घर वालों में कोहराम मच गया। घर वाले बिलखने लगे। पवन ने इस बार 12वीं की परीक्षा पास की थी। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े आशीष और रजनीश और मां माधुरी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed