{"_id":"62a5effb51c35777c33e752d","slug":"the-work-of-removing-the-plate-from-the-pipa-bridge-started-bhadohi-news-vns658483329","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपा पुल से चकर प्लेट हटाने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपा पुल से चकर प्लेट हटाने का कार्य शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर और धनतुलसी गंगा घाट पर बने पीपा पुलों को तोड़ने की कवायद लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। रविवार को रामपुर घाट पर मजदूरों ने चकर प्लेट हटाना शुरू कर दिया जबकि धनतुलसी में सोमवार से हटाए जाएंगे।
जिले के रामपुर और धनतुलसी गंगा घाट पर बने पीपा पुल से यात्री पैदल, साइकिल, मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहनों से प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर की दूरी तय कर जरूरी कार्य पूरा करते आ रहे हैं। सहालग में जौनपुर, भदोही के सीमावर्ती रिश्तेदारियों में शिरकत होने वाले देर रात लौटते हैं। जून में तेज हवा चलने, बारिश का क्रम शुरू होने की अंदेशा में पुल को तोड़कर आवागमन पर रोक लगा दी जाती है। एक सप्ताह पूर्व लोक निर्माण विभाग ने 10 जून तक सिर्फ हल्के वाहनों के आवागमन का निर्देश जारी किया था और 15 जून तक आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगाने की चेतावनी दी। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसबी राव ने बताया कि रामपुर घाट के पीपा पुल से चकर प्लेट हटाना शुरू करा दिया है। 15 जून को देर शाम तक रामपुर समेत धनतुलसी पीपा पुल को तोड़कर अलग कर दिए जाएंगे। 16 जून से गंगा आर-पार की यात्रा निशुल्क स्टीमर से शुरू होगी। स्टीमार संचालन के लिए प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।
नहीं रुक रही ट्रैक्टर चालकों की मनमानी
गत वर्ष पीपा पुलों से अनियंत्रित होकर गिरने वाले ट्रैक्टर के बाद भी चालकों की मनमानी पर रोक नहीं लग पा रही है। एक ओर मजदूर रामपुर गंगा घाट के पीपा पुल पर लगे चकर प्लेट को हटाने में व्यस्त रहे तो चालक ट्रैक्टर को लेकर आर-पार करने में व्यस्त रहे। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसबी राव ने कहा कि रोक के बावजूद ट्रैक्टर चालकों ने आवागमन नहीं रोका तो कार्रवाई कराई जाएगी।