फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The work of Jal Jeevan Mission started under the shadow of bayonets

संगीनों के साए में शुरू हुआ जल जीवन मिशन का कार्य

Sun, 17 Apr 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The work of Jal Jeevan Mission started under the shadow of bayonets
औराई ब्लाक के पर्वतपुर गांव में जल जीवन मिशन का कार्य शनिवार को संगीनों के साए में कार्यदायी संस्था ने शुरू करा दिया है। शुक्रवार को गांव में कार्य शुरू करते समय अराजक तत्वों ने लेखपाल की पिटाई कर दी थी। इसके बाद यह मामला तहसील प्रशासन और गोपीगंज कोतवाली तक पहुंच गया था।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के मुताबिक केंद्र सरकार की यह योजना जिले में पूर्ण होने पर हर घर को शुद्ध पेयजल मुहैया होने लगेगा। 2021 में तहसील औराई, भदोही और अंतर्गत 367 ग्राम पंचायतों में राजस्व विभाग की ओर से सुरक्षित जमीनों को आधार मानकर प्रथम चरण में पाइप लाइन का विस्तार, बोरिंग के लिए 82 ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया गया है। जमीन विवाद में फंसे 40 मामलों की सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध कराकर विवाद को निस्तरित कराने की मांग की गई है। चार दिन पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेकर डीएम आर्यका अखौरी ने तीनों तहसील के एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षकों से स्थलीय निरीक्षण कर पुलिस फोर्स के साथ मामलों का निबटारा करने का सख्त निर्देश दिया था। शुक्रवार की सुबह लेखपाल रमाशंकर लाल चिह्नित जमीन की पैमाइश कर रहे थे, उसी समय कुछ लोगों ने लेखपाल की पिटाई कर कार्य में बाधा डाली थी। लेखपाल के क्षेत्रीय होने की स्थिति में मारपीट करने वालों के खिलाफ तहरीर भी नहीं दी गई। एसडीएम औराई चंद्रशेखर ने कहा कि कार्य को लक्ष्य की ओर पहुंचने के लिए पुलिस फोर्स की तैनाती कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed