फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The water level of Ganga increased by 1.25 meters in 48 hours, increasing by three cm per hour.

Bhadohi News: 48 घंटे में 1.25 मीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर, तीन सेमी प्रति घंटे हो रही वृद्धि

Sun, 07 Sep 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The water level of Ganga increased by 1.25 meters in 48 hours, increasing by three cm per hour.
सीतामढ़ी गंगा घाट पर खड़ी नौकाएं। संवाद
सीतामढ़ी (भदोही)। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश और यमुना में छोड़े गए पानी के कारण जिले में गंगा का जलस्तर चौथी बार बढ़ने लगा है। बीते 48 घंटे में गंगा का जलस्तर करीब सवा मीटर बढ़ गया है। एक बार फिर गंगा का पानी घाटों पर पहुंच गया है। इससे तटवर्ती गांवों के लोगों की धड़कन बढ़ने लगी हैं। जुलाई-अगस्त के बाद सितंबर में भी मानसून मेहरबान है। जिले में अच्छी बारिश हो चुकी है। करीब एक महीने पूर्व खतरे के निशान के करीब पहुंचने के बाद गंगा का जलस्तर घटने लगा लेकिन 10 दिन पूर्व एक बार फिर जलस्तर बढ़ा। चार दिन पहले यह बढ़ोतरी स्थिर हो गई थी लेकिन बृहस्पतिवार की रात से जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गई। शनिवार को गंगा का जलस्तर 77.180 मीटर तक पहुंच गया। सीतामढ़ी स्थित केंद्रीय जल आयोग के गेज पर शनिवार को जलस्तर में तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की वृद्धि दर्ज की गई। कई नदियां इस समय उफान पर हैं। उनका पानी भी गंगा में आ रहा है। गंगा का जलस्तर लगभग एक महीने से 77-78 मीटर के आसपास टिका है। जलस्तर में स्थिरता से भूगर्भ जल का स्तर भी काफी अच्छे लेवल पर हो जाता है। शनिवार को केंद्रीय जल आयोग के मीटर गेज पर गंगा का जलस्तर 77 मीटर पार कर गया। सीतामढ़ी में एक बार फिर से गंगा का पानी पक्के घाट की सीढ़ियों तक पहुंच गया। एक्सईएन नहर सुधीर कुमार पाल ने कहा कि गंगा के जलस्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है। बारिश और नदियों के पानी से जलस्तर बढ़ रहा है। एक से दो दिन में यह घटने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed