फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ... the vending zone is not known here, shops are being decorated on the road

...यहां वेंडिंग जोन का पता नहीं, सड़क पर सज रही हैं दुकानें

Tue, 24 May 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
... the vending zone is not known here, shops are being decorated on the road
ज्ञानपुर। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि जहां भी अवैध बस स्टैंड हैं, अवैध तरीके से ऑटो स्टैंड संचालित हो रहे हैं उन्हें हटाया जाए। सड़क पर लगने वाली दुकानों को भी हटाया जाए। पहले भी इनके लिए तमाम निर्देश जारी हुए हैं, बावजूद इसके जिले में अभी तक सारी योजनाएं, सारे अभियान कागजों में ही हैं। ज्ञानपुर जिला मुख्यालय का शहर है। बावजूद इसके यहां अब तक वेंडिंग जोन नहीं बनाया गया। ऐसे में सभी ठेले, खोमचे वाले सड़क पर ही अपनी दुकान सजाते हैं। इससे अक्सर जाम की स्थिति बनती है। कई बार तो यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है।
विज्ञापन

नगर पंचायत प्रशासन से जुड़े सूत्र बताते हैं कि वेंडिंग जोन बनाने की बातचीत चल रही है, लेकिन उसके लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जैसे ही जमीन मिलेगी जोन बनाकर दुकानदारों को शिफ्ट कर दिया जाएगा। यहां स्थिति यह है कि ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे से लेकर शीतल पार्क तिराहे तक सड़क की दोनों पटरी में दुकानें सजती हैं। शीतल पार्क तिराहे से लेकर पुलिस लाइन के कुछ पहले तक तो एक तरफ खाली है, लेकिन दूसरी तरफ कई स्थायी दुकानें भी सज गई हैं। उसमें पौधों की नर्सरी बिक्री से लेकर किताब-कॉपी आदि तक की दुकानें चलती हैं। इन दुकानों पर सामान लेने आने वाले लोग सड़क पर ही वाहन खड़ा करते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

किस क्षेत्र में है सबसे ज्यादा दिक्कत
नगर पंचायत क्षेत्र में राजा पार्क, आंबेडकर पार्क, ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहा (रोड़वेज के पास), शितल पार्क आदि स्थानों पर फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा है। जिससे लोगों के आवागमन में परेशानियां होती हैं। वार्ड नंबर छह के सभासद पवन ने कहा कि दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन बना दिया जाए, उसके बाद उन्हे हटाया जाए, प्रशासन के पास जमीन भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री, अधिकारी आते हैं तो खाली कराई जाती है सड़क
शहर में कहीं भी व्यवस्थित इंतजाम न होने के कारण अक्सर पटरी दुकानदारों को परेशान होना पड़ता है। जो दुकानदार दुर्गागंज तिराहे से लेकर केएनपीजी गेट के पास तक दुकान लगाए हैं उन्हें बीच-बीच में दुकान लगाने से मना कर दिया जाता है। जब भी कोई बड़ा मंत्री, नेता, अधिकारी आते हैं तो यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए दुकानदारों को उस दिन दुकान न लगाने के लिए कह दिया जाता है।

वेंडिंग जोन बनाने के लिए जमीन उपलब्ध नहीं है, जिसकी तलाश जारी है। जैसे ही जमीन मिलेगी वेंडिंग जोन बनाकर दुकानदारों को शिफ्ट कर दिया जाएगा। - हीरालाल मौर्य, अध्यक्ष, नगर पंचायत ज्ञानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed