{"_id":"977345546b5868c927ee97fca82747cd","slug":"the-uproar-over-the-death-of-a-child-from-catching-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से बालक की मौत पर हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से बालक की मौत पर हंगामा
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Sat, 08 Aug 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे से नाराज ग्रामीणों ने चालक की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
ग्रामीणों ने विरोध में चक्काजाम कर दिया। इससे मार्ग पर दोनो तरफ से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस के समझाने पर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अठगोड़वा गांव निवासी नंदलाल पटेल का बेटा अनुज (5) बरवां स्थित एक निजी स्कूल में एलकेजी में पढ़ता था। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की सुबह वह अपने भाई आलोक के साथ साइकल से स्कूल जा रहा था। घर से करीब 200 मीटर दूर वह पहुंचा था कि कपसेठी-मझमेड़िया मार्ग पर जा रहे एक ट्रक की चपेट में आ गया।
इससे अनुज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आलोक आंशिक रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने ट्रक चालक विजय शंकर मौर्य को पकड़कर पिटाई की और बाद में पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
हादसे की खबर लगते ही गांव में कोहराम मच। देखते ही देखते वहां सैकड़ों की भीड़ जुट गई। नाराज ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद एसओ चौरी विनोद घटनास्थल पर पहुंच गए।
पुलिस के समझाने पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। मृतक दो भाइयों में छोटा था। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
धर्मेन्द्र पाल