फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The third fire station will be built in the district with five crores

पांच करोड़ से जिले में बनेगा तीसरा अग्निशमन केंद्र

Sun, 24 Apr 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
The third fire station will be built in the district with five crores
ज्ञानपुर। सदर तहसील में लंबे समय से अग्निशमन केंद्र स्थापित करने की मांग को अब अमली जामा पहनाने की कवायद शुरू हो गई है। डीघ ब्लॉक के कोनिया क्षेत्र में पांच करोड़ की लागत से बनने वाले बहुप्रतिक्षित अग्निशमन केंद्र के लिए जमीन की तलाश शुरू हो गई। रविवार को दरवांसी के दो स्थानों पर दो एकड़ जमीन चिह्नित की गई।
विज्ञापन

जिले में 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में अगलगी की घटनाएं रोकने के लिए औराई और भदोही में अग्निशमन केंद्र स्थापित है, लेकिन ज्ञानपुर तहसील में केंद्र न होने से आग बुझाने में समस्या होती है। इसको लेकर दो दशक से अधिक समय से केंद्र स्थापना की मांग चली आ रही है। शासन ने अब इस पर निर्णय लिया है। एफएसओ ओमप्रकाश ने बताया कि अभी तक अग्निशमन केंद्र मूंसीलाटपुर और औराई से जिले की कमान संभाली जा रही है। डीघ के कोनिया क्षेत्र में तीसरे अग्निशमन केंद्र की मांग हो रही थी। इस पर शासन स्तर से प्रथम चरण में दो एकड़ जमीन को चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है। लेखपाल पवन पटेल के साथ जंगीगंज रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर और हाईवे से सटी उत्तरी छोर की जमीन को चिह्नित करते हुए रिपोर्ट सदर तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी। तहसील प्रशासन की ओर से जमीन का सीमांकन होने पर निर्माण को हरी झंडी तभी मिलेगी जब स्टीमेट पर शासन धनराशि का आवंटन कर देगा। उन्होंने बताया कि कम से कम पांच करोड़ की लागत आएगी।
विज्ञापन

ज्ञानपुर। औराई और मूंसीलाटपुर में स्थित अग्निशमन केंद्र की कोनिया, धनतुलसी की दूरी करीब 40 किमी से अधिक है। अगलगी की घटना होने पर जब तक विभागीय वाहन पहुंचता तब तक सबकुछ जलकर नष्ट हो जाता है। गर्मी के सीजन में समस्या और बढ़ जाती है। कोनिया क्षेत्र के राहुल दूबे, यशवंत सिंह यादव, निर्भय सिंह, वीरेंद्र यादव आदि ने विभागीय पहल को सराहनीय बताया। कहा कि इससे 100 से अधिक गांवों के लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानपुर। जनपद सृजन के बाद पुलिस लाइन में अग्निशमन विभाग का कार्यालय स्थित रहा। इससे गोपीगंज, जंगीगंज, सीतामढ़ी आदि क्षेत्रों में वाहन पहुंचने में अधिक समय नहीं लगता, लेकिन चार साल पूर्व भदोही के मूंसीलाटपुर में अग्निशमन केंद्र बनने से कार्यालय से लेकर अन्य वाहन भी वहीं चले गए। इससे ज्ञानपुर नगर के आसपास भी आग लगने पर 10 मिनट बाद ही वाहन पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed