फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The thinking of women's power alive in artworks

कलाकृतियों में जीवंत की नारी शक्ति की सोच

Fri, 12 Nov 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The thinking of women's power alive in artworks
केएनपीजी कॉलेज के चित्रकला विभाग में कलाकृति का अवलोकन करते प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के चित्रकला विभाग में शुक्रवार को मिशन शक्ति के तहत दो दिवसीय कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पहले दिन छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कलाकृतियां बनाकर नारी शक्ति की सोच को जीवंत किया। प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने प्रदर्शनी का दीप प्रज्ज्वलन व फीता काटकर शुभारंभ किया। छात्राओं की ओर से कैनवास पर उकेरी गई नारी शक्ति को प्रदर्शित करती कलाकृतियां मनमोहक लगीं। नारी के संघर्ष और सम्मान के साथ सामाजिक कुरीतियों को इंगित करती दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या आदि कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में आबिदा और निधि शर्मा की कलाकृति नारी शक्ति, पूजा हलवाई की नारी सम्मान, प्रीति पाल-नारी हिंसा, मीनाक्षी- दहेज प्रथा, पूनम-कन्या भ्रूण हत्या, करीना की नारी शक्ति तो मरियम, प्राची पाठक, वर्तिका, रोमिता, अंशिका, निधि शर्मा की कलाकृतियां सराही गई। विभागाध्यक्ष डा. रोशन प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत और अध्यक्षता डॉ.. किरण शर्मा ने की। इस मौके पर डॉ. कामिनी वर्मा, डॉ. मनोज अवस्थी, डॉ. दीपनारायण मिश्र, डॉ. महेंद्र, डॉ. चंद्रभान, डॉ. ऋचा, डॉ. मंजू वर्मा, डॉ. बालकेश्वर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed