फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The team arrived in search of a youth who returned from abroad

विदेश से लौटे युवक की तलाश में पहुंची टीम

Thu, 23 Apr 2020 08:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
The team arrived in search of a youth who returned from abroad
ज्ञानपुर। विदेश यात्रा से घर लौटे युवक की तलाश में बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पुरानी बाजार पहुंच गई। युवक के न मिलने से टीम बैरंग वापस लौटने को विवश रही। लोगों का कहना रहा कि खालिद अंसारी पुत्र इकबाल अंसारी छह माह पूर्व विदेश से लौटा था लेकिन घर पर नहीं था। बृहस्पतिवार को जैसे ही लोगों को उसके आने की भनक लगी और कोरोना वायरस की आशंका में वैसे ही सूचना कंट्रोल रूम को दे दी।
विज्ञापन

सीओ सदर कालू सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम पुरानी बाजार पहुंच कर खालिद की तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। सच्चाई यह सामने आई है कि खालिद अभी तक विदेश में ही है जो परिवार वालों से प्रतिदिन वीडियो काल कर कुशलक्षेम लेता रहता है। हालांकि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक के हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखना शुरू कर दिया है। टीम परिजनों से पूछताछ कर वापस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed