फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The strategy for the province's workshop Kashi

काशी प्रांत की कार्यशाला के लिए बनी रणनीति

Sat, 11 Jul 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Sat, 11 Jul 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
The strategy for the province's workshop Kashi
 इसको देखते हुए प्रत्येक पंचायत वार्ड में एक एक प्रभारी नियुक्त किए जा रहे हैं। चुनावों पर रणनीति तय करने के लिए 12 जुलाई को भदोही में काशी प्रांत के आठ जनपदों की कार्यशाला आयोजित की गई है।
विज्ञापन


इसमें प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता सम्मिलित होंगे।
ये बातें शुक्रवार को नेशनल इंटर कालेज में एक प्रेस वार्ता में काशी प्रांत के पंचायत चुनाव प्रभारी रामचंद्र मिश्र ने कही।


 उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव आगामी विधानसभा चुनाव का ट्रेलर होगा। पार्टी मानती है कि पंचायत चुनाव जिस उद्देश्य से होते हैं, वह उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


अधिनियम का पालन हो तो गावों का चतुर्दिक विकास संभव हो सकेगा। उन्होंने बताया कि काशी प्रांत में कुल 608 जिला पंचायत वार्ड हैं।

सभी में एक वरिष्ठ पार्टी नेता को प्रभारी नियुक्त किया जा रहा है, जो वहां रहकर सक्षम प्रत्याशी का चयन करेगा और साथ-साथ पार्टी के पक्ष में चुनावी माहौल बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 काशी प्रांत के आठ जनपदों वाराणसी, इलाहाबाद, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र और कौशांबी की कार्यशाला 12 जुलाई को भदोही के नेशनल इंटर कालेज में आयोजित की गई है। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पंचायत चुनाव प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपयी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला, पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लल्लन त्रिपाठी, काशी प्रांत के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य के अलावा इन जनपदों के पार्टी सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक इसमें भाग लेंगे।


प्रेस वार्ता में सुल्तानपुर पंचायत चुनाव प्रभारी हनुमान प्र. सिंह, पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, पूर्व मंत्री दीनानाथ भाष्कर, पूर्व विधायक डा.पूर्णमासी पंकज, जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय, आशीष सिंह, कन्हैया लाल मिश्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed