{"_id":"325fbb59739a8af8fe2fdc033d6b1deb","slug":"the-stone-fell-upon-the-young-men-ate-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर से टकराकर खाईं में गिरा युवक, जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर से टकराकर खाईं में गिरा युवक, जान गई
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Tue, 23 Jun 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के कंधिया फाटक के पास रविवार की रात में बाइक से घर लौट रहा युवक असंतुलित होकर माइल स्टोन से टकराकर खाई में गिर गया। इससे उसे गंभीर चोटें आई। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे ले जाकर भदोही के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
समालकोट मानिकपुर गांव निवासी पिंटू सेठ (39) रविवार को बाइक से किसी काम से वाराणसी गया था। रात में लौटते समय कंधिया रेलवे फाटक के पास असंतुलित होकर दूरी बताने वाले पत्थर के संकेतक से टकरा गया। इससे वह छिटककर सड़क किनारे स्थित खाई में जा गिरा। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
पिंटू के शरीर में भी गंभीर चोटें आईं। टक्कर की आवाज सुनकर गेटमैन और पास के ग्रामीण पहुंचे। गंभीर हालत में तड़प रहे युवक को बाहर निकाला। उसके जेब से मिले मोबाइल में दर्ज नंबर पर फोन करके घरवालों को सूचित किया। इसके बाद वाहन से उसे भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। युवक हेलमेट पहने हुआ था, लेकिन उसे सीने में गंभीर चोट आई थी।