फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The Shiva temple resounded with chants of 'Har-Har Mahadev'.

Bhadohi News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा शिवालय

Tue, 29 Sep 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The Shiva temple resounded with chants of 'Har-Har Mahadev'.
नगर के बाबा हरिहरनाथ और गोपीगंज के बड़े शिव मंदिर में सोमवार शाम गोधूलि बेला में मंदिर समिति की ओर से देवाधिदेव महादेव का साप्ताहिक शृंगार किया गया। भगवान शिव का विभिन्न प्रकार के फूलों और चंदन से शृंगार किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान के अलौकिक स्वरूप का दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। हरिहरनाथ मंदिर के पुजारी आशीष मिश्र ने बताया कि शाम को ढोल, ताशा, घंटा-घड़ियाल के साथ महादेव की आरती उतारी गई। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर नितिश मिश्रा, अनिकेत, दिव्यांश, श्लोक मिश्र, शब्द मिश्र, आयुष, कार्तिक और उमेश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed