फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The scoundrels burnt the auto near the police post

Bhadohi News: पुलिस चौकी के पास मनबढ़ों ने फूंक दिया ऑटो

Mon, 01 Apr 2024 06:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
The scoundrels burnt the auto near the police post
औराई। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस महकमा जहां अलर्ट होने का दावा कर रहा है। वहीं शनिवार की रात उगापुर पुलिस चौकी के समीप खड़ी आटो को मनबढ़ों ने फूंक दिया। गनीमत यह रही कि वहां खड़े अन्य वाहनों में आग नहीं लगी।
विज्ञापन

उगापुर स्थित राम जानकी मंदिर के सामने आसपास के चालक दिनभर ऑटो चलाकर अपना जीविका पालन करते हैं। रात में ऑटो को राम जानकी मंदिर के सामने और परिसर में खड़ी कर बगल अपने घर चले जाते हैं। शनिवार की रात आटो मालिक अनुज कुमार जायसवाल भी वहां आटो खड़ी कर घर चला गया। रात में अराजक तत्व पहुंचकर एक ऑटो में आग लगा दिया, जिससे वह धूं-धूंकर जल गया। पीड़ित ने बताया कि होलिका दहन के दिन कुछ लोगों से मेरा विवाद हुआ था, मुझे शक है कि उन्हीं लोगों ने मेरे ऑटो पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया होगा। मैं रात 10 बजे वहां आटो खड़ी करने आया तो चौकी में कोई पुलिस के जवान नहीं थे। अब सवाल यह है कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए कोतवाली औराई से चार किमी दूर खोली गई चौकी का औचित्य क्या है। स्थानीय लोगों ने भी स्वीकार किया कि पुलिस चौकी कब खुलेगी कब बंद होगी, कुछ कहा नहीं जा सकता। पीड़ित ने बताया कि 112 नंबर को सूचना दी गई, पुलिस आई जांच कर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed