फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The rubber bullets fired from the waist down

कमर के नीचे करें रबर की गोली से फायर: सीओ

Sat, 12 Sep 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Sat, 12 Sep 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
The rubber bullets fired from the waist down
पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर भदोही कोतवाली में जुटे पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण में इस्तेमाल होने वाले हाथ गोला, आंसू गैस, पेपर स्प्रे, रबर की गोली, नौ एमएम पिस्टल चलाने की विस्तार से जानकारी दी गई। क्षेत्राधिकारी भदोही एपी सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के प्रयासों में पुलिस की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आंसू गैस, रबर की गोली भी दागने की कला आनी चाहिए। रबर की गोली हमेशा कमर के नीचे चलाई जाती है। कमर के ऊपर सटीक लगने से किसी की मौत भी हो सकती है। आंसू गैस के बारे में बताया कि यह गैस हवा का रुख देखकर इस्तेमाल करना होता है। बताया कि गन में भरकर चलाने से पहले विचार करना चाहिए कि वह दंगाइयों तक पहुंचेगा अथवा नहीं। यह आंखों में तेजी से असर करता है। हाथ गोला के बारे में बताया कि इसे इस विधि से फेंकना रहता है कि दंगाइयों के पास जाकर गिरे। पेपर स्प्रे के  बारे में बताया कि आंख और नाक में मिर्च की तरह लगता  है। इसलिए इसके इस्तेमाल में सावधानी बरतनी चाहिए ताकि आप स्वयं सुरक्षित रहें। शहर कोतवाल, अजय श्रीवास्तव ने विभिन्न उपकरण भी मौजूद कांस्टेबलों और पुलिस कर्मियों को दिखाया और  इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed