फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The rights of the forest dwellers will get from the mass movement

जनांदोलन से मिलेगा वनवासियों का हक-अधिकार

Mon, 02 Aug 2021 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
The rights of the forest dwellers will get from the mass movement
ज्ञानपुर। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मांगपत्र डीएम आर्यका अखौरी को सौंपा। जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार बिंद ने कहा कि वनवासियों का उत्पीड़न रोक कर प्रशासन ने वनवासियों का हक-अधिकार नहीं दिया तो जनांदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। वनवासी समाज औराई, भदोही, ज्ञानपुर तहसील के छह ब्लॉकों के विभिन्न गांवों में जीविकोपार्जन करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि भूमाफिया वनवासी परिवार को मिले आवासीय, कृषि आवंटन की जमीनों पर अतिक्रमण करते जा रहे हैं। केंद्र और प्रदेश की सरकार इन्हीं गरीब परिवारों को मानक मानकर गरीबी रेखा से नीचे और ऊपर का आंकड़ा तय करती है और जनकल्याणकारी योजनाएं हर जिले के अंतिम पात्र तक पहुंचाने का वादा किया जाता है। सरकार का दबाव पड़ने पर अधिकारी अभियान चलाते हैं लेकिन जब परिवार किसी संकट में आता है उसको नजरंदाज करने लाभ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग उठाते हैं। जिले में लगभग 20 हजार वनवासी परिवार डीघ के सोनपुर-कटरा, दरवांसी, सुरियावां, औराई, गोपीगंज नगर, अभोली, दुर्गागंज आदि स्थानों पर यातनाएं झेल रहे हैं। इसका एकमात्र कारण पुलिस प्रशासन है जो मनबढ़ों से मिलीभगत कर अपना असली चेहरा सामने करती है। यदि न्याय मांगने पर तत्परता दिखाई जाए तो वनवासी परिवार भी समाज और विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकता है। चेतावनी दिया कि एक माह में मांग पूरी न होने पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर शिवनाथ, शिवशंकर, निशा देवी, शीला देवी, सरोजा देवी, सीता देवी, मंजू देवी, प्रभावती देवी, शांति देवी, सरोजा देवी, सूबेदार, सुशीला देवी, सावित्री देवी, बजरंगी, कमलेश, शंभूनाथ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed