फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The ray of education did not reach 73 thousand children

शिक्षा की किरण 73 हजार बच्चों तक नहीं पहुंची

Mon, 26 Jul 2021 05:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
The ray of education did not reach 73 thousand children
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण ने प्राथमिक शिक्षा को बुरी तरह प्रभावित किया है। जिले में आनलाइन एवं मोहल्ला क्लास से 69 हजार बच्चे शिक्षित किए गए हैं। करीब 73 हजार बच्चों तक दो साल से शिक्षा की किरण नहीं पहुंची। इससे अभिभावकों की मेहनत और सरकार की मंशा पर पानी फिरता नजर आ रहा है। जिले में 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। नए सत्र में पहली से आठवीं तक कुल एक लाख 43 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। कोरोना की पहली लहर में मार्च 2020 से लेकर फरवरी 2021 तक स्कूल बंद रहे। कुछ दिनों के लिए स्कूल खुले जरूर, लेकिन बच्चों की संख्या कम रही। अप्रैल 2021 में कोरोना की दूसरी लहर आने पर स्कूल दुबारा बंद हो गए। जुलाई से स्कूल जरूर खुले, लेकिन बच्चे अभी नहीं आ रहे हैं। शासन के निर्देश पर शिक्षा विभाग की ओर से आनलाइन शिक्षा दी जा रही है, लेकिन धरातल पर इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है हालांकि मोहल्ला क्लास से बच्चे जरूरी कुछ सीख रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के आंकड़ो पर गौर करें तो आनलाइन प्रेरणा एप से 16 हजार 407 बच्चों को पढ़ाया जा रहा है जबकि सभी 892 स्कूलों में मोहल्ला क्लास से 52 हजार 753 बच्चे शिक्षित हो रहे हैं। विभाग के तमाम प्रयास के बाद भी करीब 73 हजार बच्चे शिक्षा से वंचित है। इसके पीछे तकनीकी सुविधाएं और एंड्रायड मोबाइल शामिल है। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक पूरी मेहनत कर रहे हैं। मोहल्ला क्लास काफी बेहतर साबित हो रहा है। इसकी संख्या बढ़ाकर सभी बच्चों को शिक्षा देने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed