{"_id":"5f786aab8ebc3e9bfe29d214","slug":"the-public-representatives-tied-up-the-daughters-of-their-daughters-bhadohi-news-vns5506956165","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनप्रतिनिधियों ने बिटिया के परिजनों को बंधाया ढांढस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनप्रतिनिधियों ने बिटिया के परिजनों को बंधाया ढांढस
विज्ञापन
तिवारीपुर में पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाते भाजपा नेता राहुल चतुर्वेदी।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। गोपीगंज थानाक्षेत्र के तिवारीपुर गांव में नृशंस तरीके से मौत के घाट उतारी गई किशोरी के परिजनों ने विभिन्न संगठनों से जुड़े जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। नेताओं ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से भी मुलाकात कर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की। इससे गांव में गहमागहमी का माहौल रहा।
भाजपा नेता राहुल चतुर्वेदी ने शनिवार को चकराजाराम तिवारीपुर पहुंचकर किशोरी के पिता को सांत्वना दी। कहा कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने गोपीगंज थानाध्यक्ष से भी मुलाकात की और इस प्रकरण में न्याय दिलाने की गुहार लगाई। इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी (भारत) के जिलाध्यक्ष अनूप दुबे, शरद सोनकर मंडल, अमित पांडेय, प्रांशू मिश्रा आदि मौजूद रहे। उधर अखिल भारतीय यादव महासंघ भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मुखर होता दिखा।
राष्ट्रीय महासचिव रामधर के नेतृत्व में पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। डीएम को दिए पत्रक में कहा कि हाथरस, बलरामपुर समेत कई जिलों में दलित लड़कियों की हत्या और बलात्कार की घटना से आम जन आहत है। जिला महासचिव संतलाल यादव ने कहा कि सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल हो चुकी है। अपराध करने वालों पर सख्ती की बजाए पुलिस पीड़ितों को ही परेशान करती है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए फास्ट ट्रैक पर मुकदमा चलाया जाए अन्यथा संगठन वृहद स्तर पर आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर सत्य नारायण यादव, प्रभात यादव, विकास आदि रहे।