फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The prime minister went to jail in a land dispute

जमीन विवाद में आखिरकार जोरईं प्रधान गए जेल

Tue, 10 Dec 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
The prime minister went to jail in a land dispute
ज्ञानपुर। डीएम कार्यालय के सामने पानी की टंकी पर युवक के चढ़ने के मामले में आखिरकार प्रशासन ने मंगलवार को जोरईं प्रधानपति रामधनी यादव को जेल भेज दिया। प्रकरण में शांतिभंग के तहत चालान किया गया। दोपहर में ही पुलिस ने प्रधानपति को हिरासत में ले लिया था। जमानत न मिलने पर पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सरपतहां निवासी गुलाब दलित ने जोरईं गांव के वनवासी से जमीन खरीदी थी। उक्त जमीन पर कब्जा न मिलने को लेकर सोमवार को गुलाब डीएम कार्यालय के सामने स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया था। उसने प्रधानपति पर भी विपक्षियों से मिलीभगत का आरोप लगाया था। करीब तीन घंटे तक चला दलित युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा समाप्त हो गया, लेकिन मंगलवार को उसमें नया मोड़ आ गया। उक्त मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान रामधनी यादव को हिरासत में लेकर 151 में चालान कर दिया। शाम पांच बजे प्रधान की ओर से जमानत की अर्जी दी गई, लेकिन उसे कागजी हवाला देकर प्रशासन ने मंजूर नहीं किया। अंतत: प्रधान को जेल भेजा गया। कोतवाली जाने से पूर्व ग्राम प्रधानपति ने कहा कि साजिश के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है, जबकि उक्त प्रकरण से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed