{"_id":"5fa2cd378ebc3e5be450a9cf","slug":"the-policeman-who-was-talking-obscene-to-the-girl-suspended","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोही: युवती से अश्लील बातें करने वाला दरोगा निलंबित, जांच रिपोर्ट पर एसपी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही: युवती से अश्लील बातें करने वाला दरोगा निलंबित, जांच रिपोर्ट पर एसपी ने की कार्रवाई
Wed, 04 Nov 2020 09:18 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 04 Nov 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरियाद लेकर पुलिस के पास गई युवती से काम करने के बदले खुद को परोसने की मांग करने वाले दरोगा संतोष राय को बुधवार को निलंबित कर दिया गया। प्रकरण की जांच कर रहे एएसपी की रिपोर्ट पर भदोही पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कार्रवाई की। साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार्जशीट फाइल करने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
भदोही नगर की रहने वाली एक लड़की का उसकी सौतेली मां के साथ विवाद चल रहा है। उसका आरोप है कि उसकी सौतेली मां और पिता उसे घर से निकालना चाहते हैं। यही शिकायत लेकर वह भदोही कोतवाली गई थी। मामले की जांच कर रहे तत्कालीन कस्बा चौकी इंचार्ज संतोष राय ने उसे कई बार बुलाया, लेकिन कोई काम नहीं किया।
विज्ञापन
आरोप है कि गत 31 अक्तूबर को जब उसकी मां ने उसके कपड़े फाड़ दिए तो वह फिर थाने गई। इस पर दरोगा ने कहा कि काम कराना है तो एक रात उसके पास रुकना होगा। उसने जब ऐसा करने से मना कर दिया तो दरोगा ने उसका प्रार्थना पत्र फाड़कर फेंक दिया। इससे पूर्व भी दरोगा मोबाइल पर उससे अश्लील बातें करता था और धमकियां देता था। इस बीच उसका तबादला चौरी चौकी प्रभारी के रूप में हो गया था।
विज्ञापन
बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस कप्तान रामबदन सिंह ने दारोगा को लाइनहाजिर कर प्रकरण की जांच एएसपी रवींद्र वर्मा को सौंप दी। जांच में मामला सही मिलने पर बुधवार को पुलिस अधीक्षक ने दरोगा को निलंबित करते हुए मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।
इस पर बुधवार को भदोही कोतवाली में दरोगा के खिलाफ एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। मामले की विवेचना सीओ भदोही प्रयांक जैन को दी गई है। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि दरोगा को निलंबित कर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। अब दोनों पक्ष कोर्ट में अपनी बात रखेंगे।
इस पर बुधवार को भदोही कोतवाली में दरोगा के खिलाफ एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। मामले की विवेचना सीओ भदोही प्रयांक जैन को दी गई है। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि दरोगा को निलंबित कर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। अब दोनों पक्ष कोर्ट में अपनी बात रखेंगे।