फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The picture of schools will change in bhadohi

आपरेशन कायाकल्प से बदलेगी स्कूलों की तस्वीर

Sat, 08 Feb 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
The picture of schools will change in bhadohi
ज्ञानपुर।आपरेशन कायाकल्प से प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की तस्वीर बदली जाएगी। चौदहवें वित्त से स्कूलों को आकर्षक बनाया जाएगा। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी विवेक त्रिपाठी ने कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग और जिला पंचायत राज विभाग के अफसरों संग बैठक कर निर्देश दिया। कहा कि वित्तीय वर्ष 2020 में सभी स्कूलों की दशा और दिशा सुधारी जाए, अन्यथा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि ग्रामीण अंचलो में स्थित सरकारी स्कूलों को मॉडल बनाया जाए। अब तक 100 से 150 स्कूलों को मॉडल बनाने की ओर काम हो रहा है। एक हजार के करीब स्कूलों में 14वें वित्त से काम कराया जाए। जिससे स्कूलों का माहौल बेहतर हो सके और बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। आपरेशन कायाकल्प में स्कूल की चहारदीवारी एवं शेड निर्माण,कीचन शेड का सुंदरीकरण, टाइल्स, ब्लैक बोर्डो बच्चों की संख्या के अनुसार शौचालय का निर्माण, रंगाई-पुताई, विद्युतीकरण, अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, बेंच, फर्नीचर, शौचालय, बेबी शौचालय, इंटरलॉकिंग, आकर्षक पेंटिग आदि कार्य कराए जाएं। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी के माध्यम से सभी महत्वपूर्ण कार्य हो। बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि जिन स्कूलों में आपरेशन कायाकल्प के तहत काम हो रहा है उसकी समय-समय पर मानीटरिंग की जाए। इस मौके पर डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी, बीएसए अमित कुमार सिंह, जिला समन्वयक आरके सिंह, बीईओ केडी पांडेय, रजनीश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed