{"_id":"f56535acfa35b0090c3446d1a8b32f78","slug":"the-people-understand-earthquake-vibration-consent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" कंपन को भूकंप समझकर सहम गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपन को भूकंप समझकर सहम गए लोग
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Tue, 22 Dec 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी- प्रतापगढ़ रूट के मोढ़ स्टेशन पर सोमवार को दोपहर 11 बजकर 55 मिनट
विज्ञापन
पर जब मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई तो बाजारवासी भूकंप आने के डर से एक
बारगी सहम गए।
जैसे ही मालगाड़ी के दुर्घटना होने की खबर लगी लोग उधर दौड़ पड़े। संयोग था कि डिब्बे स्टेशन के दक्षिणी तरफ गिरे। उत्तरी तरफ स्टेशन से सटकर मोढ़ बाजार है।
डिब्बे इधर आते तो कई कई घर जमींदोज हो जाते। मोढ़ बाजार के लोग प्रतिदिन की तरह सोमवार को अपने दिनचर्या में लगे हुए थे लेकन 11 बजकर 55 मिनट पर अचानक एक तेज धमाका हुआ। बाजार के लोग जहां थे वहीं खड़े हो गए। कुछ लोग भूकंप तो कुछ बम फटने को लेकर आशंकित हो गए।
समय गुजरने के साथ लोग जब हादसे से अवगत हुए तो स्टेेशन की तरफ भागे। स्टेशन के समीप ही घर बना रहे बिहार से आए राजगीर अनिल कुमार ने बताया कि उनके सामने ही मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई। घटना के बाद लगा कि अब जान नहीं बचेगी लेकिन संयोग था कि दूसरी तरफ डिब्बे गए।
संतोष कुमार ने बताया कि हादसे के बाद धमाका इतना तेज था कि वहां तक जमीन कांप गई। राम कुमार ने बताया कि घटना के दौरान लगा कि बम फटा है।