फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The number of patients suffering from diarrhea increased

डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी

Tue, 28 Sep 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
The number of patients suffering from diarrhea increased
नगरीय क्षेत्रों में डायरिया का प्रकोप बढ़ रहा है। सोमवार को कोइरान मोहाल निवासी संदीप कुमार और निहाल अहमद को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

तीन दिन के अंदर सोनिया तालाब निवासी एक बालक और वार्ड नंबर 20 में रिश्तेदारी में आई आलमगंज-जौनपुर निवासी कक्षा 10 की छात्रा कुमकुम (14) की मौत हो गई थी। सोनी बेगम, विशाल तिवारी, जयप्रकाश तिवारी, घोसिया निवासी नाजमा, अकरीन, कप्तान सिंह निवासी चकपड़ौना निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि आबादी वाले हिस्से में नगर प्रशासन की तरफ से साफ-सफाई नियमित नहीं कराए जाने से स्थिति बिगड़ रही है। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि जानकारी मिलने पर सीएचसी कर्मचारियों ने कोइरान, सोनिया तालाब, अलीनगर आदि मोहल्लों में ब्लीचिंग का छिड़काव कर क्षेत्र के लोगों को क्लोरीन की दवाएं दीं। उन्होंने बताया कि बचाव के लिए गर्म का पानी सेवन करने, गंदगी से दूर रहने, सरकारी, निजी अस्पतालों में किसी तरह की समस्या होने पर मोबाइल नंबर 8005192693 की मदद लेकर स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं ली जा सकती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रोग के फैलने के सवाल पर बताया कि ब्लॉक के अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं के पास पर्याप्त मात्रा में संक्रमणरोधी दवाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed