{"_id":"6a5e7cf8ab622968a101ad92","slug":"the-northern-lane-of-the-highway-will-be-closed-from-july-30-to-august-28-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-146085-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 30 जुलाई से 28 अगस्त तक बंद होगा हाईवे का उत्तरी लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 30 जुलाई से 28 अगस्त तक बंद होगा हाईवे का उत्तरी लेन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सावन माह में कांवड़ यात्रा की तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को डीएम शैलेष कुमार और एसपी अभिनव त्यागी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें 30 जुलाई से 28 अगस्त तक हाइवे के उत्तरी लेन को बंद करने का निर्देश दिया गया। एनएचएआई के अधिकारी को निर्देश दिया कि नालों की सफाई, अतिक्रमण हटवाने एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था के साथ डायवर्जन स्थानों पर साइनेज लगवाए जाएं।
डीएम ने एनएचएआई को निर्देशित किया कि यातायात साईनेज दृश्यमान हो। कांवड़ मार्ग इधर से जाना है, यह सामान्य मार्ग है आदि अंकित साईनेज लगे। सुरक्षित यातायात के लिए चिन्ह्ति स्थलों पर बैरिकेटिंग, बैरियर आदि की पूर्ण व्यवस्था हो। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देश दिया कि जनपद सीमा में कांवड़ियां के दृष्टिगत सभी ढ़ाबो, रेस्टोरेंटों, खाद्य पदार्थ दुकानों पर ताजा व शुद्ध खाद्य पदार्थ ही बिके। डीपीआरओ को निर्देशित किया कि हाईवे रोड पर पड़ने वाले सभी ग्राम पंचायतें और शिवालयों वाले ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था दुरूस्त कर लिया जाए। स्वास्थ्य विभाग से कहा कि कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले सभी शासकीय अस्पतालों के अलावा प्राइवेट अस्पताल में कांवड़ियो का उपचार कराएं। उसका भुगतान प्रशासन करेगा।
एसपी ने बताया कि कावड़ यात्रा के मद्देनजर हाइवे के दक्षिणी लेन पर ही सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन रहेगा। भीटी से बाबूसराय तक सभी कट प्वाइंट पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। डीएम ने व्यापार मंडल, समाजसेवियों,ज़नप्रतिनिधियों और सामाजिक संस्थाओं से कांवरियों के लिए पानी, चाय, नाश्ता व विश्राम के लिए शिविर लगाने की अपील की। इस मौके पर एडीएम शुभांगी शुक्ला, एएसपी शुभम अग्रवाल, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, डीआईओएस अंशुमान, एआरटीओ राम सिंह आदि रहे।