फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The network of in-charges runs in paddy procurement

धान खरीद में चलता है प्रभारियों का नेटवर्क

Fri, 15 Apr 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The network of in-charges runs in paddy procurement
ज्ञानपुर। चौरी के बरवां सहकारी समिति पर धान खरीद में एक करोड़ 23 लाख के गबन का राज खुलते ही प्रशासनिक अफसरों के कान खड़े हो गए हैं। यह कोई पहला मामला नहीं है। जिले में धान खरीद के दौरान एक मिलर की हत्या भी हत्या हो चुकी है। तीन केंद्र प्रभारी भी जांच के दायरे में आ चुके हैं। रबी और खरीफ सीजन में सरकार किसानों से धान और गेहूं की खरीद करती है। सरकार की मंशा रहती है कि किसानों की उपज खरीदकर उन्हें समय से भुगतान किया जाए, लेकिन केंद्र प्रभारियों की मनमानी से अन्नदाताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। सवा करोड़ के गोलमाल में फंसे चौरी के बरवां के प्रभारी संतोष कुमार शुक्ल जेल भेज दिए गए। विभागीय सूत्रों की मानें तो होली के अवकाश में बरवां केंद्र पर तैनात केंद्र प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने सरकारी धान अधिकृत मिलर के यहां भेजने के बजाए व्यापारी को बेच दिया था। धान घोटाले के बाद साधन सहकारी समिति और पीसीएफ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नींद उड़ गई है। जानकारों का कहना है कि पीसीएफ के खरीद केंद्रों पर व्यापक स्तर पर धांधली की गई है। किसानों से खरीद करने के बजाए बड़े पैमाने पर व्यापारियों से धान खरीदा गया है। जांच कराई गई तो बड़े घोटाले से इनकार नहीं किया जा सकता है। दो साल पूर्व महराजगंज के एक मिलर की धान खरीद में लेनदेन को लेकर मिर्जापुर में हत्या हुई थी। पुलिसिया जांच में खुलासा होने पर विभागीय अफसरों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई थी। विपणन विभाग के एक कर्मचारी की माने तो धान खरीद के समय दूसरे प्रांतों से सस्ती दर पर धान मंगाकर उसे व्यापारियों को बेचा जाता है। अगर सभी केंद्रों की जांच हुई तो बड़ेे स्तर पर धांधली का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed