फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The main axis of teacher development

शिक्षक विकास की मुख्य धुरी

Tue, 19 Jan 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 19 Jan 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
The main axis of teacher development
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामलली मिश्रा ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के विकास में मुख्य धुरी की तरह होते हैं। प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करने में शिक्षकों की अहम भूमिका है।
विज्ञापन


वह सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित 18वीं दो दिवसीय जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि से बोल रही थी।

उन्होंने कहा कि  बच्चे देश का भविष्य होते हैं। उनको बेहतर मागदर्शन देने वाले हमारे शिक्षक ही होते हैं। बच्चों से मन लगाकर पढने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने सरस्वती प्रतिमा के सामने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक लल्लन प्रसाद यादव ने खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके पूर्व मुख्य अतिथि को परेड की सलामी दी गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुड़की के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया।

 पूर्व माध्यमिक विद्यालय छत्रशाहपुर की बालिकाओं ने भरतनाट्यम, प्राथमिक विद्यालय घरांव की बालिकाओं ने ताल से ताल मिला का सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया।

 पूर्व माध्यमिक विद्यालय रजईपुर के छात्रों का जिम्नास्टिक लोगों को सबसे अधिक आकर्षित किया। इस मौके पर संयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी, अनिल कुमार सिंह,

 मनोज कुमार उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य दीवाकर शुक्ल, राजबली उपाध्याय, राज नारायण पाल, राजकुमार तिवारी, सुधीर सिंह, बदलू राम, मजीदुल्लाह, कृष्ण दत्त पांडेय, अरविंद पांडेय, जंगीलाल, राधेश्याम त्रिपाठी, समरजीत यादव, अरूण दूबे, श्याम मोहन दूबे, घनश्याम यादव, तेज बहादुर पाल,


 मानिक चंद्र यादव, जटाशंकर यादव, सूर्यकांत मौर्य, अरविंद यादव, सुभाष पाल दिलीप सिंह, दिनेश कुमार पाल, वेद प्रकाश, सौरभ समेत कई लोग मौजूद रहे। संचालन सह समन्वयक बीएल पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed